Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीतारमण के नेतृत्व वाले अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से की मुलाकात
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    सीतारमण के नेतृत्व वाले अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से की मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सीतारमण के नेतृत्व वाले अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से की मुलाकात

    सिंगापुर:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की।

    दोनों पक्षों ने डिजिटलीकरण, हरित पहल तथा कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

    वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक खाते पर जानकारी दी, ‘‘ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुपक्षवाद का प्रबल समर्थक होने के लिए सिंगापुर के राष्ट्रपति की सराहना की, जिन्होंने दूरगामी सुधारों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे सरकारें तथा संस्थाएं 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने में सक्षम हो सकती हैं।’’

     

     

    भारत की अध्यक्षता में 2023 में जी20 विशेषज्ञ समूह के सदस्य के तौर पर एमडीबी को मजबूत करने में शनमुगरत्नम के अमूल्य योगदान के लिए भी सीतारमण ने उनका आभार व्यक्त किया।

    बैठक में सीतारमण के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

    भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक नया एजेंडा निर्धारित करने के लिए स्थापित एक अद्वितीय तंत्र है। इसकी पहली बैठक सितंबर 2022 में नयी दिल्ली में हुई थी।

     

     

     

    इससे पहले भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने दिन में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने और सहयोग को व्यापक बनाने की आवश्यकता पर चर्चा हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड के छूटे हुए जिलों के उपायुक्त से भी अग्रवाल (वैश्य बनिया) जाति के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक बिन्दु पर एक सुस्पष्ट प्रतिवेदन मंतव्य की माँग
    Next Article चार सितम्बर को श्रद्धाभाव से मनाया जायेगा गुरु ग्रन्थ साहिब का पहला प्रकाश दिहाड़ा

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.