Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरला, खरगे और राहुल ने वसंत चव्हाण के निधन पर दुख जताया
    Breaking News Headlines राजनीति

    बिरला, खरगे और राहुल ने वसंत चव्हाण के निधन पर दुख जताया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिरला, खरगे और राहुल ने वसंत चव्हाण के निधन पर दुख जताया

    नयी दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य विपक्षी दल के सांसद वसंत चव्हाण के निधन पर सोमवार को दुख जताया तथा उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

    महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। चव्हाण (69) ने सुबह करीब चार बजे अंतिम सांस ली। उनका पिछले सप्ताह से किडनी संबंधी समस्या का इलाज किया जा रहा था।

     

     

    बिरला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नांदेड़ (महाराष्ट्र) से सांसद चव्हाण वसंतराव बलवंतराव जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’’

    खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महाराष्ट्र के नांदेड़ से सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। एक वरिष्ठ नेता, जिन्होंने ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में जमीनी स्तर से अपनी राजनीति शुरू की और विभिन्न निर्वाचित पदों पर रहकर लोगों की सेवा की। उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक अपने क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा की रक्षा की।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं।

     

     

     

    राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद वसंतराव चव्हाण जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘ज़मीन से जुड़े हुए लोकप्रिय नेता श्री चव्हाण आजीवन कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन और विस्तार करते रहे। उनका देहांत कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’

     

     

     

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी चव्हाण के निधन पर दुख जताया।

    उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नांदेड़ से सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वसंत चव्हाण जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article बगावत के बाद इस्तीफे को लेकर उलझन क्यों

    Related Posts

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    June 9, 2026

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    June 9, 2026

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार सख्त, बोले—एक भी वास्तविक मतदाता न छूटे, आवास चयन हो पारदर्शी देते

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी के नामांकन पर आपत्ति, फैसला कल सुबह 11 बजे

    बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक म

    साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला से ठगा गया सोने का जेवर बरामद

    चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.