Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात: नदी में बह गई ट्रैक्टर ट्रॉली, 10 लोगों को बचाया गया और सात की तलाश जारी
    Breaking News Headlines

    गुजरात: नदी में बह गई ट्रैक्टर ट्रॉली, 10 लोगों को बचाया गया और सात की तलाश जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुजरात: नदी में बह गई ट्रैक्टर ट्रॉली, 10 लोगों को बचाया गया और सात की तलाश जारी

    गुजरात के मोरबी जिले में भारी बारिश के बीच पानी में डूबे पुल को पार करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली समेत बह गए सात लोगों की तलाश में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का अभियान जारी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

    धावना गांव के पास घटी इस घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार 17 लोगों में से 10 को देर रात में चलाए गए अभियान में बचा लिया गया और बाकी सात की तलाश जारी है।

    मोरबी के दमकल अधिकारी देवेंद्रसिंह जडेजा ने कहा, ‘‘मोरबी जिले के हलवाड तालुका के धावना गांव के पास रविवार रात करीब नौ बजे एक नदी पर बने पुल को पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली बह गई जिसमें 17 लोग सवार थे। 10 लोगों को बचा लिया गया वहीं सात अन्य लापता हैं।’’

    उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी तलाशी अभियान चला रहे हैं।

    गुजरात के अनेक हिस्सों में सोमवार को सुबह छह बजे तक, पिछले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है और बरसाती नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से नवसारी तथा वलसाड जिलों के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाना पड़ा है।

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को सुबह छह बजे तक पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 356 मिलीमीटर बारिश नवसारी जिले की खेरगाम तालुका में दर्ज की गई।

    इस अवधि के दौरान, डांग जिले के डांग-अहवा तालुका में 268 मिमी और कपराडा (वलसाड जिला) में 263 मिमी बारिश हुई।

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार देर रात सौराष्ट्र क्षेत्र के मोरबी, कच्छ, राजकोट, सुरेंद्रनगर और भावनगर जिलों और दक्षिण गुजरात के भरूच और डांग जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर बात कर स्थिति की समीक्षा की।

    मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि पटेल ने जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और बारिश की स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए लोगों और उनके पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    राज्य में और अधिक बारिश के पूर्वानुमान के बीच, मुख्य सचिव राज कुमार ने रविवार शाम को एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सप्ताह गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

    दक्षिण गुजरात के जिलों में अब तक औसत वार्षिक वर्षा की 105 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है, जो राज्य में सबसे अधिक है।

    दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के आठ जिलों में उनकी औसत वार्षिक वर्षा की 100 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है। एसईओसी के आंकड़ों से पता चला है कि इस सीजन में अब तक अन्य सभी जिलों में औसत वार्षिक वर्षा की 50 प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछतीसगढ़ी समाज की महिलाओं ने शीतला माता मंदिर टुईलाडूंगरी में हलषष्ठी कमरछठ पूजा अर्चना की
    Next Article जब मुझ पर सपा ने हमला कराया था तब केंद्र की कांग्रेस सरकार ने अपना दायित्व नहीं निभाया : मायावती

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    May 20, 2026

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.