Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छतीसगढ़ी समाज की महिलाओं ने शीतला माता मंदिर टुईलाडूंगरी में हलषष्ठी कमरछठ पूजा अर्चना की
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    छतीसगढ़ी समाज की महिलाओं ने शीतला माता मंदिर टुईलाडूंगरी में हलषष्ठी कमरछठ पूजा अर्चना की

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    छतीसगढ़ी समाज की महिलाओं ने शीतला माता मंदिर टुईलाडूंगरी में हलषष्ठी कमरछठ पूजा अर्चना की।

    अपने बाल बच्चों की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना के लिए की जाती है पूजा_दिनेश कुमार

    भगवान बलराम की जन्मजयंती और भादो मास के कृष्णपक्ष की षष्ठी के अवसर पर छत्तीसगढ़ी समाज के महिलाओं के द्वारा कमरछठ हलषष्ठी का व्रत और पूजन किया जाता है, श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी में समाज की महिलाओं ने संतान प्राप्ति संतान के स्वास्थ और संपन्न होने की कामना को लेकर पूजा अर्चना की, इस पूजा को महिलाएं मंदिर अथवा किसी के घर पर एकत्रित हो कर जमीन में गड्ढा खोद कर या अस्थाई सागरी बना कर ब्राम्हण से कथा सुन गौरी गणेश की पूजा अर्चना करके आरंभ करती है, पूजन सामग्री में भैंस का दूध, दही, घी, लाई, महुवा, कांसी, पसहर का चावल, फूल, दुब, रोली, चंदन, नारियल, सुहाग की सामग्री, बच्चो के खिलौने और छः प्रकार की भाजी से पूजा करती है।

     

     

    मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा की पूरा शहर में जहां जहां छतीसगढ़ी समाज के लोग निवास करते है वहां महिलाएं सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर अपनी बाल बच्चो की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना करती है।

    पूरे विधि विधान के साथ पूजा को संपन्न करवाने में मंदिर समिति के महामंत्री गिरधारी लाल जी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और डॉ शंकर लाल जी ने विभिन्न कथाओं से महिलाओ को अवगत करवाया और पूजन को संपन्न करवाया।

     

     

    व्रतधारी महिलाओं में जमुना निषाद, रानी देवी, सोनी साहू, चांदनी साहू, लक्ष्मी साहू, शारदा यादव, पुष्पा साहू, राजेश्वरी देवी, संध्या देवी, हेमपुष्पा निषाद, रोहिणी देवी, प्रिया देवी, रिंकी साहू, सोनी देवी, सीमा कुमारी, बेनी देवी, लक्ष्मी देवी, चित्रा देवी, निर्मला साहू, अनुपा साहू, कुंती, पार्वती देवी, कमला निषाद, मनोरमा साहू, बबली निषाद, फुलेश्वरी निषाद, नंदनी साहू चंदा साहू आदि सैकड़ों महिलाओं ने पूजन की।

    कमरछठ पूजन को संपन्न कराने में मोतीलाल साहू, खलेश्वर साहू, त्रिवेणी निषाद, नरेश निषाद, गंगाराम साहू, चंद्र भूषण,विजय निर्मलकर, रोशन साहू आदि ने सहयोग किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत 1 लाख 25 हजार 543 लाभुकों का हुआ अनुमोदन
    Next Article गुजरात: नदी में बह गई ट्रैक्टर ट्रॉली, 10 लोगों को बचाया गया और सात की तलाश जारी

    Related Posts

    प्रवासी लोगों के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का किया निरीक्षण

    November 11, 2026

    अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं तलाशी अभियान

    November 11, 2026

    अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं तलाशी अभियान

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंसूरचक में बलान नदी के सभी घाटों पर गंदगी और किचड़ से छठ व्रतियों में अर्घ्य देने में होगी परेशानी

    प्रवासी लोगों के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का किया निरीक्षण

    बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    वीर सपूत शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि की पुण्यतिथि को लेकर विशेष तैयारी

    अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं तलाशी अभियान

    अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं तलाशी अभियान

    त्योहारी सीजन में भी हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी की लेटलतीफी बरकरार

    गौ माता सोने की खदान है- सुमित खंडेलवाल

    छठ घाटों की व्यवस्था का झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने लिया जायजा, जनसुविधाओं को लेकर उपायुक्त से करेगा मुलाकात

    छठ महापर्व को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, घाटों की सफाई और जाम की समस्या पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.