तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार को इस्तीफा देना चाहिए: डॉक्टर जटाशंकर पांडे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भाजपा झारखण्ड प्रदेश के प्रदेश कार्य समिति सदस्य तथा खरसावां बिधान सभा के प्रभारी डॉ जटा शंकर पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखण्ड प्रदेश के नवजावानो तथा आम जनता से 23अगस्त को रांची मोहराबादी मैदान में आयोजित युवा जनआक्रोश रैली को सफल बनाने की अपील की है. श्री पाण्डेय ने कहा की रैली में इतने लोग पहुचे कि झारखण्ड सरकार हिल जाय. युवा बिरोधी. महिला बिरोधी, आदिवासी बिरोधी. किसान बिरोधी. गाँव बिरोधी, गरीब बिरोधी, उद्योग बिरोधी, मजदूर बिरोधी. शिक्षा बिरोधी. छात्र बिरोधी सरकार को एक मिनट भी गद्दी पर रहने का अधिकार नहीं है.
उन्होंने कहा कि हर कदम पर भ्रष्टाचार करने वाली, भ्रष्टाचारी का साथ देने वाली, मुस्लिम तुस्टीकरण करने वाल धर्मान्तरण को बढ़ावा देने वाली सरकार को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए, नहीं तो केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए.
पुनः जनता से अपील है कि 23अगस्त के कार्यक्रम में ज्यादा से संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाये,

