विरोध प्रदर्शन का आह्वान: एकजुट हों, आवाज़ उठाएँ
*देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर कोलकाता और मुंबई में हाल ही में हुई रेप की अमानवीय घटनाओं के खिलाफ अब समय आ गया है कि समाज एक सशक्त संदेश दे। इस गंभीर और शर्मनाक घटनाओं के विरोध में हमें एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करनी होगी।*
*सभी शहरवासियों से विनम्र निवेदन है कि* *शुक्रवार, 23 अगस्त 2024**, संध्या 4 बजे**, साकची जेएनएसी के समक्ष** एकत्रित हों। वहाँ से हम एक विरोध यात्रा निकालते हुए *उपायुक्त कार्यालय**तक जाएंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।*
*इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में शहर के बुद्धिजीवियों, मातृशक्ति, युवाओं, और कॉलेज के छात्र-छात्राओं की विशेष भागीदारी अपेक्षित है।*
*कृपया अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान को समर्थन दें और इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में अपना योगदान दें।*
*एकत्रीकरण स्थान: साकची जेएनएसी के समीप*
*समय:**संध्या 4 बजे*
*सामाजिक न्याय के इस प्रयास में आपकी भागीदारी अत्यावश्यक है। आइए, मिलकर इस अन्याय के खिलाफ खड़े हों और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक कदम बढ़ाएँ।

