Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर में मनाया रक्षाबंधन का पावन त्यौहार, सैकड़ो बहनों ने कलाई पर बांधी राखी, बहनों की रक्षा का वचन देकर राज्यपाल रघुवर दास ने नारी शक्ति के सम्मान का किया आह्वान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर में मनाया रक्षाबंधन का पावन त्यौहार, सैकड़ो बहनों ने कलाई पर बांधी राखी, बहनों की रक्षा का वचन देकर राज्यपाल रघुवर दास ने नारी शक्ति के सम्मान का किया आह्वान

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 19, 2024Updated:August 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर में मनाया रक्षाबंधन का पावन त्यौहार, सैकड़ो बहनों ने कलाई पर बांधी राखी, बहनों की रक्षा का वचन देकर राज्यपाल रघुवर दास ने नारी शक्ति के सम्मान का किया आह्वान
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का पावन त्यौहार रक्षाबंधन सोमवार को शहर में पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। रक्षाबंधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा राज्य के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर के एग्रिको स्थित आवास पर अपनी बड़ी बहन प्रेमवती, बेदु बाई एवं महरीन बाई समेत जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान बहनों ने उनके माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और मुंह मीठा कर उनके उत्तम स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं, रघुवर दास ने बहनों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके आवास पर साकची, गोलमुरी, भालूबासा एवं मानगो क्षेत्र की सैकड़ों बहनों ने पूर्व सीएम रघुवर दास की कलाई पर राखी बांधी। राज्यपाल रघुवर दास ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किया और उनकी रक्षा का संकल्प लेकर सभी के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाओं ने उन्हें राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया।

    इस अवसर पर राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर, ओडिशा सहित देश की समस्त बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही हम रक्षाबंधन का त्यौहार श्रद्धाभाव से मनाते आ रहे हैं। रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच एक पवित्र संकल्प, अटूट स्नेह, अखंड प्रेम और प्रेरक बल प्रदान करने वाला पर्व है। परंतु हाल के दिनों में समाज में विकृत मानसिकता वाले लोग नारी शक्ति को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घटना एक सभ्य समाज के लिए बहुत ही दुःखद और निंदनीय है। कहा कि शक्ति स्वरूपा नारी के सम्मान और उत्थान से ही समाज और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्षाबंधन के शुभ अवसर पर समस्त बॉर्डर पर तैनात भाइयों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं
    Next Article श्रावणी पूर्णिमा दीक्षा दिवस के दिन आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने डेंगू मरीज की जान बचाने के लिए दिया सिंगल डोनर प्लेटलेट

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.