Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राष्ट्रीय

    सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया

    प्रात: 7 बजे रन फॉर यूनिटी का आयोजन, संध्या 4 बजे सुरक्षाबलों ने मार्च-पास्ट कर दिया* *राष्ट्रीय एकता का संदेश

    महान स्वतंत्रता सेनानी तथा देश के पहले गृहमंत्री लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयन्ती को जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम द्वारा एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

    इस अवसर पर आज प्रात: 7 बजे साकची गोलचक्कर से जुबली पार्क गेट तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे एवं अन्य पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। रन फॉर यूनिटी को रवाना करने से पहले उपस्थित जनसमूह को उपायुक्त द्वारा राष्ट्रीय एकता का शपथ दिलाया गया। *उपायुक्त ने कहा कि- मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता,* *अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करूँगा और अपने देशवासियों के* *बीच यह सन्देश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूँगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की

    भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार बल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा सम्भव बनाया* *जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपना योगदान करने का भी* *सत्य निष्ठां से संकल्प करता हूं…जिसे उपस्थित जनसमूह ने दोहराया।* तत्पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ‘रन फॉर यूनिटी’ में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रायें, विभिन्न संगठनों के सदस्य, रेड क्रॉस सोसाइटी के वॉलिंटियर्स, पुलिस बल के जवान, जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

    जवानों ने मार्च पास्ट कर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

    राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज संध्या 4 बजे साकची गोलचक्कर से बंगाल क्लब तक जवानों ने मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मार्च पास्ट में एसआई, आईआरबी, सीआईएसएफ, जैप-6, डी.ए.पी, आर.ए.पी, होमगार्ड, सी.टी.सी तथा सहायक पुलिस के एक-एक दल ने भाग लिया। इस अवसर पर वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, ग्रामीण एसपी पियूष पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चंदन कुमार ने परेड की सलामी ली। मार्च पास्ट में संत मैरी स्कूल का बैंड भी शामिल हुआ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश की एकता और अखंडता के संकल्प के साथ दौड़े भाजपाई
    Next Article महिलाओं के दम पर झारखण्ड आगे बढ़ेगा:रघुवर दास, मुख्यमंत्री

    Related Posts

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    October 12, 2026

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    October 12, 2026

    राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    When You Can Actually Withdraw WinSpirit Welcome Bonus Winnings

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे

    पंजाब : परगट सिंह ने संभाली कांग्रेस की कमान, बोले-किसानों, युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ेगी पार्टी

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा दावा : रूस-यूक्रेन के बीच तत्काल प्रभाव से लागू हुआ एनर्जी सीजफायर

    जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,

    राजस्थान : बीजेपी के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट विवाद में 80 लोगों पर हमले का आरोप

    फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सीजेपी से तोड़ा नाता, कहा- मेरा पार्टी से कोई संबंध नहीं

    Fantastische ervaringen en https://riverspins-belgium.com bieden veel plezier voor de winnende avonturier

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.