Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिवासियों के नाम पर जेएमएम ने महज़ राजनीति किया रघुवर सरकार ने दिया सम्मान : हांसदा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    आदिवासियों के नाम पर जेएमएम ने महज़ राजनीति किया रघुवर सरकार ने दिया सम्मान : हांसदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदिवासियों के नाम पर जेएमएम ने महज़ राजनीति किया रघुवर सरकार ने दिया सम्मान : हांसदा

    ● जनजातीय प्रभाव वाले राज्य के 28 में से 25 सीटों पर भाजपा हासिल करेगी आसान जीत : हांसदा

    आदिवासियों के नाम पर पहले झामुमो महज़ राजनीति करती थी रघुवर सरकार ने सम्मान देने की प्रतिबद्धता दिखाई। जनजातीय समस्याओं के त्वरित समाधान के आशय से पहली बार रघुवर सरकार ने ही पहल करते हुए अनुसूचित जनजाति आयोग के गठन का फ़ैसला लिया। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी बयान में पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता रमेश हांसदा ने कही। रमेश हांसदा गुरुवार को साकची स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थें। इस दौरान उन्होंने जेएमएम समेत झारखंड नामधारी दलों पर आदिवासियों को ठगने का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी और जनजातीय वर्ग को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। सरकार में रहने के बावजूद कभी हेमंत सोरेन ने आदिवासी समाज के उत्थान की सुध नहीं लिया। सर्वदा ही जनजातीय वर्ग को विकास से वंचित और उपेक्षित रखा गया। रमेश हांसदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनजातीय छात्रों समेत समूचे आदिवासी समाज के विकास को प्रतिबद्ध है। प्राथमिकता के साथ सरकार ने समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया है। कहा कि 2014 तक जनजाति उपयोजना बजट महज़ 11997 करोड़ रुपये की थी जबकि 2019 में जनजाति उपयोजना बजट को रघुवर सरकार ने बढ़ाकर 20764 रुपये किया। 1550 सरना मसना स्थलों की घेराबंदी के आदिवासी संस्कृति के संवर्धन में तत्परता दिखाई। कहा कि सरना धर्म कोड के मामले को भी भारतीय जनता पार्टी पूरी संवेदनशीलता के साथ देखते हुए पहल कर रही है। प्रदेश भाजपा ने इस मामले में केंद्र-राज्य सरकार से उचित निर्णय लेने का आग्रह किया है। कहा कि आदिवासी संस्कृति और अधिकारों को भाजपा ने सर्वदा से सम्मान दिया है। दावा किया कि अबकी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आदिवासी बहुल क्षेत्रों के 25 सीटों पर बहुमत प्राप्त करेगी और पूरे राज्य में 65 प्लस के चुनावी लक्ष्य को बहुत आसानी से भाजपा हासिल करेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान विशेष रूप से भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री बिनानंद सिरका, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी समेत अन्य मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विस चुनाव : महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति
    Next Article देश की एकता और अखंडता के संकल्प के साथ दौड़े भाजपाई

    Related Posts

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    October 13, 2026

    अधिकारी गायब, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए विधायक

    October 13, 2026

    छत से आया, शोर सुनते ही कूदकर भागा संदिग्ध

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    अधिकारी गायब, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए विधायक

    छत से आया, शोर सुनते ही कूदकर भागा संदिग्ध

    Remarkable benefits surrounding https://del-oro-casinos.ca elevate Canadian online play

    Remarkable payouts await with https://joka-casino-au.net and thrilling game variety

    Ainutlaatuinen pelikokemus ja https://posidofinland.com tarjoavat jännitystä ja voittoja suomalaisille pelaajille

    Tower Casino Registrierungsfehler: Formularprobleme und wie man sie behebt

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.