Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विस चुनाव : महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखंड विस चुनाव : महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2019Updated:October 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विस चुनाव : महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति
    झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा होने के पहले विपक्षी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत का दौर अंतिम चरण में है। रांची में जनाक्रोश रैली के बाद कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
    झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा होने के पहले विपक्षी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत का दौर अंतिम चरण में है। रांची में जनाक्रोश रैली के बाद बुधवार देर शाम कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान गठबंधन के स्वरूप पर चर्चा हुई और सीटों के बंटवारे पर भी आपसी सहमति बन गयी है।

    झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बैठक में यह स्पष्ट कर दिया कि जहां झामुमो मजबूत है, वहां पर पहला दावा उनकी पार्टी का होगा। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। बैठक में एक मजबूत विपक्षी गठबंधन को तैयार करने पर अधिक बल दिया गया। इसमें यह स्पष्ट किया गया कि कैसे भारतीय जनता पाटीज़् को सत्ता से हटाया जाये। बैठक में दोनों नेताओं ने कहा कि छठ के बाद गठबंधन की तसवीर स्पष्ट हो जायेगी। झामुमो की तरफ से कहा गया कि भाजपा को समान विचारधारा वाले दलों का समूह ही रोक सकते है।
    अभी सीट के बारे में किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया। इस बात पर भी अंकुश लगाने को कहा गया कि उल-जुलूल दलील को तरजीह नहीं दी जाये। यह प्रचारित-प्रसारित किया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो-40, कांग्रेस 30-35, राजद 6 और 6 सीटें अन्य दलों को दिया जाए । वहीं झाविमो को इस गठबंधन से दूर रखने की बात की जा रही है। इन सभी बातों को एक सिरे से बैठक में खारिज किया गया। दोनों नेताओं ने समान विचारधारा वाले दलों को एक प्लेटफार्म पर लाने की बातें कहीं। भाजपा को रोकने के लिए मजबूती के साथ चुनाव लडऩे का निर्णय भी लिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबदल गया कश्मीर का इतिहास, गिरीश चंद्र मुर्मू बने केंद्र शासित प्रदेश के पहले उपराज्यपाल
    Next Article आदिवासियों के नाम पर जेएमएम ने महज़ राजनीति किया रघुवर सरकार ने दिया सम्मान : हांसदा

    Related Posts

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    October 12, 2026

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    October 12, 2026

    राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    When You Can Actually Withdraw WinSpirit Welcome Bonus Winnings

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे

    पंजाब : परगट सिंह ने संभाली कांग्रेस की कमान, बोले-किसानों, युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ेगी पार्टी

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा दावा : रूस-यूक्रेन के बीच तत्काल प्रभाव से लागू हुआ एनर्जी सीजफायर

    जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,

    राजस्थान : बीजेपी के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट विवाद में 80 लोगों पर हमले का आरोप

    फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सीजेपी से तोड़ा नाता, कहा- मेरा पार्टी से कोई संबंध नहीं

    Fantastische ervaringen en https://riverspins-belgium.com bieden veel plezier voor de winnende avonturier

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.