Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Godda:आगामी विधानसभा चुनाव 2024 स्वतंत्र पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से कराने को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
    Breaking News झारखंड

    Godda:आगामी विधानसभा चुनाव 2024 स्वतंत्र पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से कराने को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आगामी विधानसभा चुनाव 2024 स्वतंत्र पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से कराने को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    आज दिनांक 17.08.2024 को स्थानीय नगर भवन, गोड्डा में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के संबंध में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

    उक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री नाथू सिंह मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी ,गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा श्री चंद्रशेखर आजाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री पंकज कुमार के द्वारा क्रमवार प्रशिक्षण दिया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री नाथू सिंह मीना के द्वारा बताया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2024 स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाना है, जिनको लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करने के निर्देश दिए गए।

    उनके द्वारा मतदान केन्द्र तक पहुंच मार्ग, मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन, चुनावी प्रबंधन, मतदान प्रक्रिया, ईवीएम, वीवीपैट में त्रुटि, उसकी कार्यप्रणाली, आदर्श आचरण संहिता समेत कानून व्यवस्था, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां प्रदान की गई। उन्होंने सेक्टर पदाधिकारी को अपने सेक्टर के अधीन समस्त मतदान केन्द्रों में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने, वेल्नेरेविबलिटी मैपिंग के संबंध में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता बिना भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसे सुनिश्चित करना है। मतदान के लिए किसी भी प्रकार का प्रलोभन या डरा- धमकाकर मतदान से वंचित रखने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को दिए।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव के द्वारा मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं ,भवन की स्थिति, पर्याप्त फर्नीचर, पेयजल, बिजली, शौचालय, रैम्प की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सभी सेक्टर पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के लिए कहा गया।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा श्री चंद्रशेखर आजाद के द्वारा बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया जाना है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया में अपना बेस्ट परफामेंस दे।
    अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए की गई सभी आवश्यक तैयारियों को आगामी चुनाव के पूर्व कर लें साथ ही साथ अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखें।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी ,गोड्डा श्री पंकज कुमार के द्वारा सेक्टर पदाधिकारियों के कार्य एवं उत्तरदायित्वों को पी.पी.टी. के माध्यम से विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्होंने बताया कि सेक्टर ऑफिसर के कार्य, जिम्मेदारी निर्वाचन ड्यूटी आदेश मिलने के साथ शुरू हो जाती है और मतदान समाप्ति तक बनी रहती है तब तक कि उनके सेक्टर के अन्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों की मतदान सामग्री एवं समस्त प्रपत्र जमा ना हो जाए, सेक्टर ऑफिसरों को मतदान के पूर्व मतदान केन्द्र संबंधी कार्य, मतदान सामग्री वितरण दिवस के कार्य मतदान दिवस के एक दिन पूर्व के कार्य और मतदान दिवस के कार्य के बारे में बताया गया। सेक्टर अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन के मापदण्डों के बारे में बताया गया।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौके पर सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी सहित जिला निर्वाचन विभाग के कर्मीगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाहरणालय सभागार में अध्यक्ष, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग, हिदायुतल्लाह खान की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की बेटी के निधन पर आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने जताया दुःख

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.