Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना देवी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम, हर्षोल्लास से मनाया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सोना देवी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम, हर्षोल्लास से मनाया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोना देवी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम, हर्षोल्लास से मनाया गया
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें सभी छात्र – छात्राओं, संकाय सदस्यों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों के साथ -साथ, विश्वविधालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह, कुलपति डॉ. जे.पी मिश्रा तथा कुलसचिव डॉ.गुलाब सिंह ‘आज़ाद’ तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, समाज सुधारकों आदि मौजूद रहें।

    कार्यक्रम की शुरुआत में कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता संग्राम के सभी महानायकों, महापुरुषों, शहीदों के प्रति श्रद्धापूर्वक मस्तिष्क झुकाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिन्होंने हमे अंग्रेज़ों के शोषण, अमानवीय अत्याचारों, परतंत्रता से मुक्ति दिलाई। इसके बाद विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं, संकाय सदस्यों द्वारा इस ऐतिहासिक पावन पर्व पर बहुत ही मनोहारी नृत्य, देशभक्ति पूर्ण गीत-संगीत, भाषण, नाटक, निवन्ध प्रतियोगिता आदि कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

    स्वतंत्रता दिवस के थीम ‘विकसित भारत’ पर बोलते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को कहा कि आज भारत ने विश्व के विकसित देशों की सूची में अपना अहम स्थान बनाया है तथा देश ने अर्थव्यवस्था के प्रत्येक क्षेत्र में चहुँमुखी विकास किया है, इसके परिणाम स्वरुप देश को विश्व में बहुत ही मान – सम्मान एवं गौरव प्राप्त हुआ है और हो रहा है। कुलाधिपति महोदय ने छात्र-छत्राओं को देश के प्रति सम्मान की भावना रखने, स्वाभिमान से जीने तथा अपने अन्दर राष्ट्र प्रेम, देश भक्ति की भावना विकसित करने को कहा तथा देश की अखण्डता, समप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लेने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छत्राओं से कहा कि उनको हमेशा यह प्रयास करना चाहिए कि वह देश के विकास में किस तरह ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकते हैं ।देश के संसाधनों की बर्बादी को कैसे रोक सकते है ।हिन्दुस्तान को वह कैसे फिर से विश्व गुरु बना सकते हैं ।कृषि विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका श्रीमती अर्चना सिंह ने अपने जोशीले भाषण से छात्र- छात्राओं को प्रेरित करते हुआ कहा कि हमें अपने पूर्वजों की कुर्बानियों को याद कर उनके सपनों को, उनकी ख्वाहिशों को पूरा कर उनके क़र्ज़ को चुकाना होगा तथा भारत की पुरानी शानो शौकत “सोने की चिड़िया” , “विश्व गुरु”, “महानतम राष्ट्र”, लोकतंत्र की जननी” को पुर्नस्थापित करना होगा। कार्यक्रम के अंत में सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.गुलाब सिंह ‘आज़ाद’ ने सभी उपस्थित छात्र – छात्राओं, संकाय सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए इस पर्व पर पधारने हेतु उन्हें धन्यवाद दिया तथा छात्र – छत्राओं से अपील की कि वे स्वावलम्बी बने, स्वाभिमानी, सच्चे अर्थों में स्वतंत्रता के उपासक तथा सच्चे देशभक्त बनें तथा राष्ट्र हित के लिए आजीवन कार्यरत रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकारी स्कूल में छात्र पर दूसरे छात्र ने किया चाकू से हमला, हालत गंभीर
    Next Article सार्वजनिक दुर्गा पुजा कमिटी (फुड प्लाजा) का वार्षिक आम सभा संपन्न

    Related Posts

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    July 23, 2026

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    July 23, 2026

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.