Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 19 अगस्त को हर हर महादेव सेवा संघ के द्वारा भजन संध्या का होगा आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    19 अगस्त को हर हर महादेव सेवा संघ के द्वारा भजन संध्या का होगा आयोजन

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    19 अगस्त को हर हर महादेव सेवा संघ के द्वारा भजन संध्या का होगा आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : हर हर महादेव संघ द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित भजन संध्या का पावन अवसर फिर आ गया है। यह कार्यक्रम सावन महीने के अंतिम सोमवार, 19 अगस्त 2024 को साकची गुरुद्वारा मैदान में शाम 6:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस बार भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति होगी जो पहली बार हर हर महादेव सेवा संघ के मंच पर अपनी गायन और वाद्य मंडली के साथ उपस्थित रहेंगे।

    कार्यक्रम का आयोजन पूर्व की भांति भव्यता से किया जाएगा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के बैठने के लिए साकची गुरुद्वारा मैदान में पक्का पंडाल बनाया गया है। एक भव्य स्टेज और विशाल प्रवेश द्वार पर बाबा बर्फानी की आकृति लिए बर्फ का शिवलिंग होगा जहां पूजन के उपरांत स्थानीय भजन गायक कृष्णमूर्ति अपने मधुर भजनों से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का समापन विधिवत आरती के साथ होगा। श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद और पेयजल की भी व्यवस्था की जाएगी।

    *प्रवेश निःशुल्क, आमंत्रण पत्र से ही प्रवेश**

    कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश निःशुल्क होगा, लेकिन श्रद्धालुओं को संघ द्वारा वितरित आमंत्रण पत्र-सह-पास के माध्यम से ही प्रवेश मिलेगा। इसी पास के आधार पर प्रवेश नियंत्रित किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे शाम 6:30 बजे से पहले अपना स्थान ग्रहण कर लें। दर्शक दीर्घा में कुछ पंक्तियां आरक्षित रहेंगी, और श्रद्धालुओं से निवेदन है कि कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग प्रदान करें। पूरे आयोजन का उमंग और उल्लास के साथ आनंद लें और भोले बाबा की कृपा प्राप्त करें।

    *दुल्हन-सी साज-सज्जा होगी साकची कालीमाटी रोड पर*

    साकची कालीमाटी रोड पर पंडाल के अलावा विद्युत साज-सज्जा, यातायात संचालन, और अग्निशमन की विधिवत व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए स्वयंसेवकों की टीम मुस्तैद रहेगी। एहतियाती बंदोबस्त के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। यह कार्यक्रम पूरी तरह भोले बाबा को समर्पित रहेगा और उम्मीद है कि श्रद्धालु अनुशासन के साथ अपनी सहभागिता देंगे।

    **संघ रत्न सेवा अवार्ड**

    हर हर महादेव सेवा संघ के आयोजन का यह 24वां वर्ष है। इस वर्ष भी संघ समाज में उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने वाले चार लोगों को ‘संघ रत्न सेवा अवार्ड’ से सम्मानित करेगा। यह परंपरा पिछले एक दशक से चल रही है, और इस वर्ष के पुरस्कारों की घोषणा जल्द की जाएगी।

    पिछले वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों जैसे चिकित्सा, समाज सेवा, उद्यमिता, लोक गीत गायन, शिक्षा, पत्रकारिता, रक्तदान, खेलकूद, पर्वतारोहण, बाल विवाह विरोध, जंगल रक्षा, नारी शक्ति, कानूनी सेवा आदि में योगदान के लिए डॉक्टर के एस सिद्धू, डॉक्टर बी पी सिंह, पूर्व विधायक स्व दीनानाथ पांडे, डॉ मोहम्मद जकारिया, डॉ एस एस रजी, पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल, डॉ स्वर्ण सिंह, डॉ अली, गोबिंद दोदराजका, डॉक्टर चंद्रशेखर झा, आर के अग्रवाल, हरि बल्लभ सिंह आरसी, स्व. राधेश्याम अग्रवाल, चामी मुर्मू, यमुना टुडू, लखबीर सिंह लक्खा, भरत शर्मा व्यास, अरुणा मिश्रा, डॉ आर के मिश्र, पद्मश्री छूटनी महतो, गणेश राव, प्रेमचंद अधिवक्ता निमाई पंडा, पी एन गोप आदि को यह अवार्ड प्रदान किया जा चुका है।

    आज के इस प्रेस मीट में संरक्षक राकेश्वर पांडेय , बृज भूषण सिंह , राजू मारवाह, महेन्द्र सिंह , बलबीर सिंह, जितेंद्र सिंह चावला, जसवंत सिंह भोमा, पशुपतिनाथ पांडेय, अखिलेश , बंटी सिंह , जुगून , राघवेंद्र शर्मा , स्वाति मित्रा , रीतिका श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    19 अगस्त को हर हर महादेव सेवा संघ के द्वारा भजन संध्या का होगा आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला स्तरीय सामुदायिक पुस्तकालय वाद-विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
    Next Article भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.