Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

    श्री बन्ना गुप्ता, माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण तथा खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पीडी आईटीडीए समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

    समृद्ध आदिवासी संस्कृति, जीवन दर्शन को समर्पित कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीत एवं नृत्य तथा वाद्ययंत्र की धुन पर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

    सरकारी की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्ति का किया गया वितरण

     

    विश्व आदिवासी दिवस के आवसर पर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति व परंपरा की झलक देखने को मिली । दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में आदिवासी परंपरा एवं संस्कृति को जीवंत करते कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध किया । मुख्य अतिथि श्री बन्ना गुप्ता, माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण तथा खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एएमसी मानगो नगर निगम श्री रंजीत लोहरा, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजेन्द्र गुप्ता व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया । अतिथियों का स्वागत पारंपरिक नृत्य एवं वाद्य यंत्रों के साथ लोटा-पानी से किया गया । स्वागत संबोधन जिला कल्याण पदाधकारी द्वारा एवं विषय प्रवेश परियोजना निदेशक द्वारा किया गया ।

     

    इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ स्कूल स्तर पर आयोजित क्वीज, डांस, स्टोरी टेलिंग, पेंटिंग प्रतियोगिता के वितेजाओं को माननीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया तथा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, वन पट्टा, सर्वजन पेंशन, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट लिंकेज आदि योजना के 30 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्ति का वितरण किया गया । साथ ही आदिवासी संस्कृति से जुड़े खानपान के स्टॉल भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, संताली नृत्य, छऊ नृत्य, बाहा नृत्य पर स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी जिससे दर्शकों की खूब सराहना मिली ।

     

     

    माननीय मंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर होना है। इन्हीं विकासशील कार्यों के लिए राज्य सरकार कृत्संकल्पित है। आदिवासी संस्कृति को विश्व भर में और पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं । राज्य स्तरीय दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव इसी कड़ी में एक प्रयास है जहां देश के अलग-अलग प्रांत के आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा के ध्वजवाहक अपने नृत्य-गीत कौशल से राज्यवासियों को रूबरू करा रहे हैं । उन्होने आह्वान किया कि अपनी सस्कृति को संजोए रखने, स्वाभिमान को जागृत और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए हमेशा एकत्रित होकर कार्य करना है । उन्होने आदिवासी संस्कृति, जीवन पद्धति तथा देश की स्वतंत्रता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों यथा भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद भैरव आदि को स्मरण कर सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह विशेष दिवस आदिवासी परंपराओं, संस्कृति एवं प्रकृति के प्रति सच्चे प्रेम की याद दिलाता है । आदिवासी संस्कृति और परंपरा का अद्भुत समागम हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी राज्य के आदिवासी भाई-बहनों को लक्षित कर उनकी समृद्धि के दिशा में विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही हैं जिसे जिला प्रशासन द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास है। वन पट्टा का वितरण हो या मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, दुर्गम क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए छात्रवृत्ति या साईकिल वितरण आदि कई योजनाएं हैं जिससे सुयोग्य लाभुकों को आच्छादित किया जा रहा है ।

     

     

     

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज जागरूक तभी कहलाता है जब आम जनता अपने अधिकार को समझते हैं तथा उसे पाते हैं । यह दिवस हम सभी के लिए गौरवान्वित होने का अवसर है जहां हम अपने राज्य के समृद्ध आदिवासी परंपरा एवं संस्कृति को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

    कार्यक्रम में विभिन्न आवासीय विद्यालय के बच्चे, अभिभावक, विभिन्न योजनाओं के लाभुक शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता दिनेश कुमार ने मुखी समाज दस नंबर बस्ती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का किया अभिनंदन, दी शुभकामनाएं, कहा – समाज की सेवा में करें काम
    Next Article उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास से मिले राजेश शुक्ल

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.