Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट का मेडल जीतने का सपना टूटा, हुईं अयोग्य घोषित
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट का मेडल जीतने का सपना टूटा, हुईं अयोग्य घोषित

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट का मेडल जीतने का सपना टूटा, हुईं अयोग्य घोषित
    पेरिस। महिला कुश्ती के 50 किग्रा. वर्ग के फाइनल में पहुंचने वालीं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का ओलंपिक मेडल छिन गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनेश फोगाट अयोग्य घोषित हो गई हैं. इसकी वजह उनका वजन है जो कि ज्यादा पाया गया है. खबरों के मुताबिक विनेश फोगाट का वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया है. नियमों के मुताबिक किसी भी रेसलर को किसी भी वर्ग में सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा वजन की छूट दी जाती है.

     

     

    एसोसिएशन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक विनेश फोगाट बुधवार सुबह गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबले से पहले 50 kg वजन को कायम नहीं रख सकीं। विनेश ओलिंपिक में इसी वेट कैटेगरी में खेल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक कि विनेश का वजन तय मानक से 100 ग्राम ज्यादा निकला है। कंपीटिशन के रूल्स के मुताबिक विनेश सिल्वर मेडल के भी योग्य नहीं रह जाएगी। इसके बाद 50 kg कैटेगरी में सिर्फ गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल दिया जाएगा।

     

     

     

    इस संबंध में बुधवार शाम तक ओलिंपिक एसोसिएशन की तरफ से भी औपचारिक अनाउंसमेंट होने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को विनेश फोगाट का वजन तय मानक के हिसाब से था। हालांकि हर रोज मुकाबले से पहले यह वजन मेंटेन करना पड़ता है। विनेश ने रात भर वजन घटाने की कोशिश की

     

    सूत्रों से जानकारी मिली है कि मंगलवार रात को ही विनेश को इस बात का पता चल गया था। जिसके बाद वह पूरी रात नहीं सोई और वजन को तय कैटेगरी में लाने के लिए हरसंभव कोशिश की। जिसमें जॉगिंग, स्कीपिंग और साइकिलिंग शामिल है। हालांकि यह पर्याप्त साबित नहीं हुआ। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विनेश को थोड़ा और समय दिया जाए, लेकिन उनकी मांग नहीं सुनी गई। विनेश पहले 53kg भार वर्ग में लड़ती थी। यह पहली बार है कि वह 50 kg में मुकाबला लड़ रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएअर इंडिया, इंडिगो की विशेष उड़ान से ढाका से स्वदेश लाए गए 400 लोग
    Next Article बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है: सलमान खुर्शीद

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.