Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरज-चमक के साथ बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर सूर्य मंदिर छठ घाट पर हुई महाआरती, भगवान इंद्रदेव ने भी दिया आशीर्वाद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गरज-चमक के साथ बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर सूर्य मंदिर छठ घाट पर हुई महाआरती, भगवान इंद्रदेव ने भी दिया आशीर्वाद

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 6, 2024Updated:August 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गरज-चमक के साथ बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर सूर्य मंदिर छठ घाट पर हुई महाआरती, भगवान इंद्रदेव ने भी दिया आशीर्वाद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *आरती, शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि, आतिशबाजी से श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध, आस्था का दिखा अद्भुत नजारा, सपरिवार शामिल हुए ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास*

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रावण माह के उपलक्ष्य पर मंगलवार संध्याकाल में बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर आयोजित महाआरती में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आसमान से बरसते बादलों के बीच विश्व प्रसिद्ध बनारस के गंगा आरती की तर्ज पर आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ मौजूद रही। झमाझम बारिश के बावजूद सभी भक्त आरती में तल्लीन दिखे।

     

    मंगलवार शाम से हो रहे बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डिगी नहीं और सभी पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ आरती में मग्न रहे। इस भव्य महाआरती को देखने के लिए सिदगोड़ा समेत आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग सम्मिलित हुए और मां गंगा की आरती में शामिल होकर उनका आशीर्वाद लिया। सूर्य मंदिर के छठ घाट के अविरल छल-छल करते जल के बीच आयोजित महाआरती का भव्य और दिव्य दृश्य बहुत मनोरम लग रहा था। महाआरती में सूर्य मंदिर के संस्थापक, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास सपत्नीक रुक्मिणी देवी, बहू पूर्णिमा ललित दास मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी व अन्य मौजूद रहे।

     

     

    बनारस से आये पंडितों एवं जमशेदपुर के 15 सदस्यीय पंडितों के समूह ने भक्ति से ओतप्रोत एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की। बनारस से आये पंडितों ने बनारस के गंगा घाट के जैसे आरती प्रारंभ की तो लोग बस देखते ही रह गए। इस दौरान भक्ति और आस्था का विहंगम नजारा देखने को मिला। शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि के बीच आतिशबाजी कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। श्रद्धालुओं ने कहा कि आज हमें माँ गंगा और भगवान भोलेनाथ के साथ इंद्रदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

     

     

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि देश की आध्यात्मिक राजधानी बनारस से शुरू हुई गंगा महाआरती अब पूरे देशभर में आयोजित की जा रही है। सूर्यधाम के छठ घाट पर आयोजित महाआरती में शामिल होकर असीम आत्मिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि बनारस के गंगा घाट पर आरती में भाग लेने का सौभाग्य उन्हें मिला है। लेकिन सूर्य मंदिर समिति ने लौहनगरी जमशेदपुर के लोगों के लिए बनारस की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने बनारस से लौहनगरी जमशेदपुर पधारे पांच सदस्यीय आचार्यों के समूह को बधाई दी।

     

     

    वहीं, गंगा आरती आयोजन के प्रभारी एवं मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में सावन माह के तृतीय सोमवार को होने वाले गंगा आरती मंगलवार को आयोजित की गई। शाम से हो रही बारिश के बीच काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया। आरती के दौरान बारिश से ऐसा प्रतीत हुआ कि भगवान इंद्रदेव भी हम सभी को आशीर्वाद देने आए हैं। वहीं, उन्होंने आरती में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।

    महाआरती के दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, देवेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त आईपीएस राजीव रंजन सिंह, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कृष्णमोहन सिंह, संतोष यादव, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राकेश सिंह, कल्याणी शरण,

     

     

    महेंद्र यादव, आशुतोष सिंह, सतवीर सिंह सोमू, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, बबलू गोप, गौतम प्रसाद, चिंटू सिंह, छक्कन चौधरी, मिथिलेश साव, सतीश कुमार, साकेत कुमार, कंचन दत्ता, समेत अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ ( सिद्धकोफेड ) के निदेशक पर्षद की तीसरी बैठक में कई एजेंडों पर हुई चर्चा, मिली मंजूरी
    Next Article आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर उनके घर जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.