Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » होटल क्रूज के कमरे में अमलगम स्टील के अधिकारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    होटल क्रूज के कमरे में अमलगम स्टील के अधिकारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    होटल क्रूज के कमरे में अमलगम स्टील के अधिकारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत

    जांच में जुटी आदित्यपुर पुलिस, परिजनों के आने का है इंतजार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    आदित्यपुर।
    आदित्यपुर स्थित होटल क्रूज के कमरा नंबर 315 में मंगलवार को अमलगम स्टील कंपनी, कांड्रा के अधिकारी एस मूर्ति रंजन दास मृत अवस्था में पाए गए। सूचना पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शीत गृह में रखवा दिया है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक एस मूर्ति रंजन दास मूल रूप से उड़ीसा के भुवनेश्वर (खुर्दा) के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि बीते चार अगस्त से एस मूर्ति होटल क्रूज के कमरा संख्या 315 में रुके थे। बीती रात खाना खाकर वे अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब कंपनी नहीं पहुंचे तो कंपनी के अन्य अधिकारियों द्वारा उन्हें कॉल किया गया। बार-बार फोन करने पर भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया तब कंपनी के अधिकारी और कर्मी होटल पहुंचे। तत्पश्चात, होटल की डुप्लिकेट चाभी से उनके कमरे का दरवाजा खुलवाया गया जहां एस मूर्ति रंजन दास अपने बेड पर बेसुध पड़े हुए पाए गए। उसके बाद इसकी सूचना होटल प्रबंधन की ओर से आदित्यपुर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एस मूर्ति को टीएमएच भेजा जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ. अजय ने भुईंयाडीह के लोगों से की मुलाकात, रणनीति पर विस्तार से की चर्चा
    Next Article उत्क्रमित मध्य विद्यालय ,टांगराईन में नृत्य संगीत कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.