Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन का टूटा सपना, गंवाया ब्रॉन्ज मेडल मैच
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन का टूटा सपना, गंवाया ब्रॉन्ज मेडल मैच

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन का टूटा सपना, गंवाया ब्रॉन्ज मेडल मैच
    पेरिस। पेरिस ओलंपिक में खूब लड़े लक्ष्य सेन, कमाल का प्रदर्शन किया लेकिन भारत का ये खिलाड़ी मेडल नहीं जीत पाया. पेरिस ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मैच में लक्ष्य सेन को मलेशियाई खिलाड़ी ली जी जिया के हाथों हार झेलनी पड़ी. बड़ी बात ये है कि लक्ष्य सेन ने ब्रॉन्ज मेडल मैच का पहला गेम अपने नाम कर लिया था लेकिन इसके बावजूद वो ये मुकाबला हार गए. पहला गेम 21-13 से जीतने के बाद लक्ष्य दूसरे गेम से लय से भटक गए. दूसरे गेम में मलेशियाई खिलाड़ी ने 21-16 के स्कोर के साथ वापसी की. तीसरा गेम लक्ष्य 21-11 से हारे.

     

     

    लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले ग्रुप मुकाबलों में ग्वाटेमाला के को. कोढ़दोन को एकतरफा अंदाज में 21-8, 22-20 से हराया. इसके बाद वो बेल्जियम के जूलियन करैगी को 21-19, 21-14 से हराने में कामयाब रहे.लक्ष्य ने अपने तीसरे मैच में इंडोनेशया के जॉनथन क्रिस्टी को 21-18, 21-12 से हराया.प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने भारतीय शटलर प्रणॉय कुमार को 21-12, 21-6 से हराया.

     

     

     

    क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन ने अपना जबरदस्त गेम दिखाते हुए चीनी ताइपे के चाउ-टीएन-चेन को पहला गेम हारने के बावजूद हरा दिया. लक्ष्य ने ये मुकाबला 19-21, 21-15 और 21-12 से जीता. हालांकि सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सल्सन से लक्ष्य को 22-20, 21-14 से गंवाना पड़ा. इसके बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी लक्ष्य चूक गए और ओलंपिक मेडल जीतने का उनका ख्वाब टूट गया.

     

     

    लक्ष्य सेन बैडमिंटन सिंगल्स में चौथे स्थान पर रहे. इस ओलंपिक में वो पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं जो चौथे स्थान पर रहे. अर्जुन बबूता, अंकिता भकत/धीरज, मनु भाकर, महेश्वरी चौहान/अनंत जीत सिंह नरूका भी चौथे स्थान पर रहे हैं. वैसे लक्ष्य सेन भले ही मेडल नहीं जीत सके लेकिन अपने पहले ही ओलंपिक में उन्होंने सेमीफाइल तक पहुंचने का कारनामा किया जो कि सिंगल्स में पहली बार किसी भारतीय मेंस खिलाड़ी ने किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ओडिशा में झूठ फैला रही है, बीजद में दरार डालने की कोशिश कर रही है : प्रमिला मलिक
    Next Article शेख हसीना की मदद करेगा भारत, बांग्लादेशी सेना के संपर्क में

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.