आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कुंडहित में आयोजित नि: शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए उपस्थित
आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कई जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित स्कूली बच्चों के बीच नि: शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के आदर्श विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधानसभा के स्थानीय विधायक रविंद्र नाथ महतो शामिल हुए। मौके पर श्री महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के लिए नि: शुल्क साइकिल का वितरण किया जा रहा है।ताकी स्कूली बच्चों को स्कूल पहूंने में किसी भी कीमत पर देरी का सामना न करना पड़े। वहीं स्कूली बच्चों से आग्रह करते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करना है और कुंडहित का नाम सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में रौशन करना है।कहा आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो एक अच्छे आईएएस,आईपीएस ऑफिसर बनेंगे। इंजीनियर, डॉक्टर, प्रॉफेसर बनेंगे। वहीं झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर कहा कि यह योजना मां-बहनों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।कहा इस योजना के लाभ से मां-बहनें अपनी दैनिक जीवन के आवश्यक जरूरत पूरा कर पायेंगे।इसके आलावा आदर्श विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।इसके साथ-साथ यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किसानों को अनुदानित दर पर दूधारू गाय दिया जा रहा है आने वाले समय में बहुत जल्द किसानों को दूध ओने-पौने दाम पर बेचना न पड़े इसके लिए भी स्टोर करने की व्यवस्था की जायेगी।आदर्श विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा किसी भी जनकल्याणकारी योजना से योग्य लाभुक वंचित न रह जाए इसका पूर्ण ख्याल रहे। कार्यक्रम संबोधन करने के बाद स्कूली बच्चों के बीच नि: शुल्क साइकिल वितरण किया एवं किसानों के बीच दुधारू गाय अनुदानित दर पर वितरण किया गया। मौके पर आदर्श विधानसभा अध्यक्ष के आलावा जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा, अंचलाधिकारी अमित किस्कू, पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार , बीटीएम नरेश प्रसाद साहा,जिला परिषद सदस्या वंदना खां,जिला परिषद सदस्या रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल,जयश्वर मुर्मू, मनोरंजन सिंह, पूर्णिमा धर सहित आदि मौजूद थे।