Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था लोक समपर्ण की ओर से श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का हुआ आयोजन, हजारों लोगों के साथ शामिल हुए शहर के कई गणमान्यजन, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी किया प्रसाद ग्रहण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सामाजिक संस्था लोक समपर्ण की ओर से श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का हुआ आयोजन, हजारों लोगों के साथ शामिल हुए शहर के कई गणमान्यजन, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी किया प्रसाद ग्रहण

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामाजिक संस्था लोक समपर्ण की ओर से श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का हुआ आयोजन, हजारों लोगों के साथ शामिल हुए शहर के कई गणमान्यजन, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी किया प्रसाद ग्रहण
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। समाज कल्याण को समर्पित शहर की सामाजिक संस्था लोग समर्पण की ओर से पवित्र सावन माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का आयोजन किया गया। भालूबासा मेन रोड स्थित काली मंदिर प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चले महाभोग कार्यक्रम में हजारों स्थानीय निवासियों के संग शहर के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्यजनों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यरूप से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास भी शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने आगन्तुक अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। वहीं, आयोजन स्थल पर विशालकाय बाबा बर्फानी के दर्शन कर स्थानीय निवासी उत्साहित नजर आए।

    इस अवसर पर संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के सबसे प्रिय सावन माह के तृतीय सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ को विधिवत भोग लगाने के पश्चात महाभोग का आयोजन प्रत्येक वर्ष होता है। जिसमें शहर के गणमान्य अतिथियों के संग स्थानीय निवासी पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव से भोग ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि महाभोग में सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली। वहीं, अध्यक्ष ललित दास ने आयोजन में शामिल हुए सभी अतिथियों के प्रति पूरे लोक समर्पण परिवार की ओर से आभार जताया।

    इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, शिवशंकर सिंह, राजीव रंजन सिंह, राकेश सिंह, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, विकास सिंह, बलबीर मंडल, अचिंतम गुप्ता, पुतुल सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, ब्रजेश सिंह, प्रेम झा, नीलू मछुआ, शैलेश गुप्ता, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, सतवीर सिंह सोमू, पोरेश मुखी, चंचल भाटिया, मिथिलेश साव, प्रशांत पोद्दार, कुमार अभिषेक, उमेश साव, सुशील पांडेय, पप्पू उपाध्याय, प्रोबिर चटर्जी राणा, रूबी झा, प्रभा देवी, रमेश विश्वकर्मा, सौरव चौधरी समेत संस्था के सचिव नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, देव कैबर्ता, दीपक सिंह, रूपेश साहू, रितेश दत्ता, धीरज कैबर्ता, देवाशीष पोद्दार, सुभाष मुखी, गौरव केबर्ता एवं अन्य शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग डॉ. आशा लकड़ा ने जिले के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
    Next Article जलाभिषेक के लिए मुसाबनी से कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना

    Related Posts

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    July 14, 2026

    जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, कई मार्ग रहेंगे बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

    July 14, 2026

    जेएनएसी में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, कई मार्ग रहेंगे बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

    जेएनएसी में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन पर मिला सम्मान पत्र, पश्चिम बंगाल के शीर्ष नेतृत्व ने दिनेश कुमार के प्रति जताया आभार।

    श्रावणी मेला और रथ यात्रा को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    स्वास्थ्य विभाग की पहल से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

    16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां पूरी, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

    मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय, इसे हर हाल में तोड़ना होगा: सरयू राय

    मोदी सरकार हर मोर्चे पर घिरी, देश-विदेश में हो रही आलोचना : सुधीर कुमार पप्पू

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.