केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन, जमशेदपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सी.पी. कबीर क्लब, टुइलाडुंगरी में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि “शिक्षित, संगठित और संस्कारित समाज ही राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार है।” उन्होंने नई टीम से समाजहित में समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में अध्यक्ष महेश कुमार, महासचिव चंद्रिका प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान समाज की ओर से दिनेश कुमार का शॉल, अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
समारोह में तेली साहू समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मनमोहन लाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। महिला अध्यक्ष के रूप में जमुना निषाद, कमला निषाद और पिंकी निषाद सहित अन्य को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

