Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा बड़बिल सड़क मरम्मत की मांग पर मंत्री से मिले सतबीर सिंह सोमू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    चाईबासा बड़बिल सड़क मरम्मत की मांग पर मंत्री से मिले सतबीर सिंह सोमू

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा बड़बिल सड़क मरम्मत की मांग पर मंत्री से मिले सतबीर सिंह सोमू

    मंत्री संजय सेठ व सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्रवाई का भरोसा दिया
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने चाईबासा बड़बिल रोड की बदहाल स्थिति से अवगत कराया और संबंधित विभाग को शीघ्र मरम्मत करने का आदेश जारी करने का आग्रह किया।
    दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री से जमशेदपुर ट्रेलर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल सतबीर सिंह”सोमू” जसबीर सिंह “सीरा” के नेतृत्व में मिला। रक्षा राज्य मंत्री को बताया गया कि चाईबासा, हाटगम्हरिया उड़ीसा बलबिल सड़क में जहां भी रेलवे क्रॉसिंग अथवा पुल है वहां सड़क की स्थिति बदहाल है। सड़क के टूटने के कारण कीचड़ ही कीचड़ है और बड़े व्यावसायिक वाहनों और बसों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहां लगातार हादसे हो रहे हैं। जिसे प्राथमिकता के आधार पर नवीकरण एवं मरम्मत किया जाना जरूरी है।
    इस पर मंत्री ने भरोसा दिया कि वह संबंधित विभाग के मंत्री एवं पदाधिकारी को इस आशय का निर्देश देंगे। मौके पर उपस्थित जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यद्यपि वह इलाका उनका नहीं है परंतु झारखंड राज्य के लोगों के व्यापक हितों की रक्षा के लिए वह रेलवे प्रशासन के समक्ष मामले को रखेंगे और शीघ्र निदान करने का आग्रह करेंगे।
    इस प्रतिनिधिमंडल में सतबीर सिंह सोमू, जसबीर सिंह “सीरा”,मिराज ख़ान,गुंजन यादव,बादल कुमार,आक्लेश कुमार सिंह आदि शामिल थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगणिनाथ सेवा संस्थान गोलमुरी मना सावन महोत्सव
    Next Article जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सूर्य मंदिर समिति कर रही व्यापक तैयारी, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास होंगे मुख्य रूप से शामिल

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.