Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या पर शोक प्रकट, कई दिशा निर्देश भी जारी
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या पर शोक प्रकट, कई दिशा निर्देश भी जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या पर शोक प्रकट, कई दिशा निर्देश भी जारी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    राँची जिले में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए आज वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, राँची के सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का नेतृत्व झारखंड राज्य के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग गुप्ता, भा०पु०से० ने किया। इस अवसर पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (यातायात), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी और यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

     

    वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचने पर महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके पश्चात् विशेष शाखा के पुलिस सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की बीती रात हुई दुखद हत्या पर शोक प्रकट करते हुए, उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

    महानिदेशक ने सभी पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने-अपने पुलिस प्रतिष्ठानों में हमेशा वर्दी के साथ नेम प्लेट पहनें। नागरिकों के प्रति पुलिस के व्यवहार में संवेदनशीलता और सहानुभूति का होना बेहद जरूरी है।

     

    महिलाओं की सुरक्षा

    महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए,सभी परिवहन स्थलों, जैसे कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरों की समय-समय पर जांच और निगरानी का निर्देश दिया।
    अपराध नियंत्रण के उपाय

    अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए डीजीपी ने सभी थानों को निर्देश दिया

    पूर्व अपराधियों की सूची तैयार करना सभी थानों को पुराने अपराधियों की एक विस्तृत सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है, अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार आसूचना संकलन करने और उनकी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया।
    प्रत्येक दिन वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी

     

     

    मादक पदार्थों पर नियंत्रण

    मादक पदार्थों के वितरण और खरीद-बिक्री पर पूर्ण रोकथाम के लिए जीरो टोलरेंस नीति को अपनाने का संकल्प लिया गया है।

    भूमि विवाद और भू-माफिया पर कार्रवाई

    भू-माफिया, ज़मीन दलालों को चिन्हित कर भूमि विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए।

    इस अवसर पर डीजीपी ने जनता से अपील की कि वे पुलिस को सहयोग करें

    बैठक के अंत में श्री अनुराग गुप्ता ने जिले सभी पुलिस उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों को एक टीम के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आदेश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदलित उप-समूहों पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे: चिराग
    Next Article पुलिस सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्याकांड के उद्वेदन के लिए एसआईटी टीम गठित

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.