Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में भारी वर्षा से कई सड़कें बहीं, मकान क्षतिग्रस्त
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    झारखंड में भारी वर्षा से कई सड़कें बहीं, मकान क्षतिग्रस्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    झारखंड में भारी वर्षा से कई सड़कें बहीं, मकान क्षतिग्रस्त
    रांची: झारखंड में पिछले दो दिनों में लगातार वर्षा होने से कई रास्ते बह गये, पेड़ उखड़ गये तथा मकान क्षतिग्रस्त हो गये। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
    आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के किसी भी हिस्से से जनहानि की कोई सूचना नहीं है। झारखंड सरकार पहले ही आदेश दे चुकी है कि वर्षा के मद्देनजर शनिवार को सभी विद्यालय बंद रखे जाएं।
    अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को राज्य की राजधानी रांची में मूसलाधार वर्षा से प्रभावित निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने कहा फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
    मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को कई जिलों में भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है।
    रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा कुछ जगहों पर भारी से बहुत ही अधिक तक वर्षा होने एवं उत्तर पश्चिम झारखंड में भीषण वर्षा होने का अनुमान है।’’
    आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि रांची में निचले इलाके वर्षा के पानी से जलभराव हो गया है तथा शुक्रवार शाम में सदर थानाक्षेत्र में एनडीआरएफ ने बंधगारी इलाके से करीब 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
    रांची के मंदार क्षेत्र में एक सड़क पानी के तेज प्रवाह में बह गयी। शनिवार सुबह शहर के कई स्थानों पर पेड़ भी उखड़े हुए मिले।
    रांची नगर निगम ने जलभराव के बारे में शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत की है।
    गुमला में कम से कम तीन सडकें पानी के तेज प्रवाह में बह गयीं। एक अधिकारी के अनुसार कांद्रा गांव के पास एक सड़क बह गयी जो गुमला और लोहरदगा को जोड़ती थी। इसी तरह, चैनपुर प्रखंड में एक मार्ग बह गया जो पांच गांवों के 15,000 लोगों को जोड़ता था। जिले में निचले इलाकों के गांवों में कई मकानों में पानी भर गया है।
    रामगढ़ में दामोदर और भैरवी नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रजरप्पा मंदिर क्षेत्र के लिए अलर्ट जारी किया है। मंदिर के मुख्य पुरोहित अजय पांडा ने बताया कि श्रद्धालुओं को दामोदर नदी की ओर वाले निकास द्वार की ओर नहीं जाने की सलाह दी गयी है।
    रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार ने सभी छह प्रखंडों के अधिकारियों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम को तैयार रखा गया है।
    धनबाद में, बेकारबांध के पास ग्रेवाल कॉलोनी, भूली में नवाडीह नंदन रेजीडेंसी, धैया में मंगल विहार कॉलोनी, मैथन में शिवलीवारी कॉलोनी जैसे कई इलाके भारी बारिश के कारण जलमग्न हैं।
    धनबाद नगर निगम के आयुक्त रविराज शर्मा ने कहा कि पानी की निकासी के लिए विभिन्न स्थानों पर त्वरित कार्रवाई दलों (क्यूआरटी) को लगाया गया है।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमूसलाधार बारिश ने दिखाया अपना कहर,पुल का एक पाया बहा पानी में
    Next Article हिमाचल प्रदेश में 190 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध; सात अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

    Related Posts

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    June 4, 2026

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    June 4, 2026

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.