Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कुमुद सहाह की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना को लेकर हुई बैठक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त कुमुद सहाह की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना को लेकर हुई बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 31, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त कुमुद सहाह की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना को लेकर हुई बैठक

    जामताड़ा: उपायुक्त कुमुद सहाह की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा दिए गए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश

    आज दिनांक 31.07.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना एवं आगामी आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 2024 को लेकर समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 2023 में लगे शिविरों में प्राप्त आवेदन एवं निष्पादन के अलावा प्रस्तावित कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन एवं अन्य बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 2023 में प्राप्त कुल आवेदन एवं निष्पादित आवेदन की जानकारी ली एवं लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द डिस्पोजल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पंचायतों में शिविर लगाकर आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना जाएगा एवं त्वरित निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को टास्क देते हुए कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अभी से तैयारी में लग जाएं एवं आवश्यक पहल करते हुए तैयारियों को पूर्ण कर लें। वहीं कहा कि इस दौरान हम सभी का दायित्व एवं कर्तव्य है कि शिविर में जो भी आवेदन प्राप्त होंगे, उसका शीघ्र निष्पादन करना जिम्मेवारी है। किसी तरह का पेंडिंग आवेदन नहीं रखना है।

    ◼️ _*03 से 10 अगस्त 2024 तक पंचायतों एवं निकायों में लगेगा शिविर; लोगों से आवेदन करने हेतु उपायुक्त ने किया अपील*_

    वहीं उन्होंने झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत सभी वर्ग की 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रु प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को सफल बनाने हेतु 3 से 10 अगस्त 2024 तक के जिले के सभी पंचायतों, वार्डों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, शिविर से पहले सभी आंगनबाड़ी सेविका द्वारा डोर टू डोर जाकर योग्य लाभुकों को निःशुल्क आवेदन दिया जाएगा। सेविका अपने पोषण क्षेत्र की 21 से 50 वर्ष की योग्य महिलाओं को निःशुल्क आवेदन पत्र वितरण करेंगे, जिसे भर कर उस आवेदन पत्रों को विशेष शिविर के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। उपायुक्त ने आगे कहा कि आवेदिका द्वारा आवेदन पत्र के साथ कई अभिलेखों की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति संलग्न की जाएगी। इनमें आवेदिका का मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, आधार लिंकड बैंक पासबुक, आवेदिका का सिंगल बैंक एकाउंट, रंगीन पासपोर्ट साइण फोटो, राशन स्व हस्ताक्षरित पात्रता संबंधी घोषणा पत्र, मोबाइल नंबर शामिल है।

    झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए पात्रता झारखड के निवासी, आवेदन के समय महिला 21 से 50 वर्ष की आयु हो, आवेदिका का आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता हो, वर्तमान में जिनका बैंक खाता आधार लिंक्ड नहीं है, वे भी इस योजना का लाभ दिसंबर 2024 तक उठा सकते हैं। लेकिन इस अवधि के बाद आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु बैंक खाता का आधार लिंक्ड कराना जरूरी होगा। इसके अलावा आवेदिका का मतदाता पहचान पत्र हो, आधार कार्ड हो, आवेदिका का परिवार झारखंड राज्य के अंत्योदय अन्य योजना कार्ड, गुलाबी राशन कार्ड, पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ कार्ड, सफेद राशन कार्ड, हरा रंग का पृथक राशन कार्डधारी हो। उन्होंने योजना का लाभ लेने हेतु जिलेवासियों से अपील कर कहा कि शिविर में जाकर जरूर आवेदन करें।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्ति बाला लकड़ा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर आएंगे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जमशेदपुर महानगर ने शुरू की तैयारी
    Next Article उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में पर्यटन-खेल इनोवेटिव स्कीम्स-युनाइटेड फंड की हुई बैठक

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.