Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर आएंगे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जमशेदपुर महानगर ने शुरू की तैयारी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर आएंगे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जमशेदपुर महानगर ने शुरू की तैयारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर आएंगे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जमशेदपुर महानगर ने शुरू की तैयारी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी गई है। ऐसे में जमशेदपुर महानगर में पार्टी के दिग्गज नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में, पार्टी के फायरब्रांड नेता, असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड भाजपा के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा शुक्रवार को लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे। इस दौरान वे बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के सभागार में जमशेदपुर महानगर की सांगठनिक बैठक के साथ चुनावी रणनीति तय करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की अहम बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों से कार्यक्रम की सफलता और भव्यता के निमित्त आवश्यक चर्चा कर जरूरी दिशा- निर्देश दिए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। जमशेदपुर महानगर भाजपा बैठक की सफलता को लेकर सभी पहलुओं पर कार्य कर रही है। बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, प्रदीप बेसरा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मंत्री मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, मनोज राम, विजय तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, आईटी सेल प्रभारी कौस्तव राय, मनी मोहंती, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बीनानंद सिरका, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद निसार समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसएसपी से मिला जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल भुईयाडीह चौक से मांनगों बस स्टैंड के बीच सुरक्षा की लगाई गुहार
    Next Article उपायुक्त कुमुद सहाह की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना को लेकर हुई बैठक

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.