Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना साहिब कमेटी में सनातनी सिख कोटे से मेंबर बनाने का अनुरोध
    Headlines जमशेदपुर झारखंड बिहार

    पटना साहिब कमेटी में सनातनी सिख कोटे से मेंबर बनाने का अनुरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सनातनी सिख कोटे से मेंबर बनाने का अनुरोध
    कुलविंदर ने पटना जिला जज एवं प्रधान को लिखा पत्र
    पटना साहिब कमेटी में सनातनी सिख पद खाली
    जमशेदपुर। राष्ट्रीय सनातनी सिख सभा के राष्ट्रीय संयोजक, पत्रकार एवं अधिवक्ता सरदार कुलविंदर सिंह ने पटना जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सह संरक्षक तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब को पत्र लिखकर सनातनी सिख कोटे से प्रबंधन समिति में मेंबर बनाने का अनुरोध किया है।

     

    कुलविंदर सिंह के अनुसार प्रबंधन समिति के क्रम संख्या 10 में सनातनी सिख कोटे से एक सिख को नामजद बोर्ड के लिए किया जाता है।
    वर्तमान कमेटी पिछले 6 सालों से काम कर रही है और उसमें सनातनी सिख कोटे से कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। ऐसे में सनातनी सिख की भावना एवं प्रतिबद्धता का बोर्ड में प्रतिनिधित्व नहीं हो पाया है।

    उनके अनुसार सनातनी सिख को लेकर कुछ कट्टरपंथी भ्रम भी फैलाते हैं और इसका निवारण भी मनोनयन द्वारा हो जाएगा।

    अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह को इस आशय को पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश वे जारी करें। बोर्ड का मेंबर होने के लिए वे सारी धार्मिक अहर्ता एवं योग्यता रखते हैं, जो श्री अकाल तख्त साहब द्वारा जारी रहित मर्यादा में है।
    इधर अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने प्रधान एवं महासचिव को अलग से पत्र लिखकर अगले होने वाली बैठक में उनके नाम के प्रस्ताव पर मोहर लगाने का मांग किया है।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार जब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा नई कमेटी के चुनाव से पहले ही तीन माननीय सदस्यों का मनोनयन किया जा चुका है तो ऐसे में उनके नाम के प्रस्ताव पर मोहर लगाने में कोई संवैधानिक अड़चन नहीं है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article एसजीपीसी का हुकुम: निशान साहिब की पोशाक का रंग अब होगा बसंती

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.