Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केसरिया रंग से सराबोर हुआ बासुकीनाथ धाम,हर हर महादेव के जयकारों से गुंजा फौजदारी नाथ की नगरी
    Breaking News झारखंड

    केसरिया रंग से सराबोर हुआ बासुकीनाथ धाम,हर हर महादेव के जयकारों से गुंजा फौजदारी नाथ की नगरी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केसरिया रंग से सराबोर हुआ बासुकीनाथ धाम,हर हर महादेव के जयकारों से गुंजा फौजदारी नाथ की नगरी

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    दुमका: मासव्यापी श्रावणी मेले के दूसरी सोमवारी को बासुकीनाथ केसरिया रंग में सराबोर देखने को मिला। पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की चहल-पहल देर रात से ही दिखाई दे रही थी।श्रद्धालुओं ने देर रात से ही कतारबद्ध होना प्रारंभ कर दिया था।शिवगंगा के किनारे सभी श्रद्धालुगण देर रात से ही दिखाई दे रहे थे।

    उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे पूरी रात मेला के विधि व्यवस्था पर नजर बनाये हुये थे।उपायुक्त द्वारा देर रात्रि तक सोमवारी को लेकर बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालु को सुगमता पूर्वक जलार्पण करने के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निदेश लगातार दिये जा रहे थे।

    दूसरी सोमवारी को सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित दिखे।जिला प्रशासन सूचना जनसम्पर्क विभाग द्वारा बनाये गये रौशनी युक्त एवं हवादार सभी निःशुल्क आवासन केन्द्र पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भरा दिखाई दे रहा था। सभी श्रद्धालु प्रातः बाबा पर जलार्पण करने के लिए विश्राम कर रहे थे। पूरे कांवरिया रुट लाइन एवं मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से भरा प्रतीत हो रहा था।

    सूचना जनसम्पर्क विभाग के सभी आवासन केन्द्र एवं शिविर में सूचना सहायता कर्मियों को हर दिन की भांति दूसरी सोमवारी को भी श्रद्धालुओं की सेवा में देखा गया।ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम देर रात्रि से ही बिछड़ो को मिलाया जा रहा था।प्रातः 4:10 मिनट पर पुरोहित पूजा के उपरांत अर्घा के माध्यम से जलार्पण प्रारंभ हुआ। सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण ढंग से बाबा पर जलार्पण कर रहे थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा कर्मी एवं दंडाधिकारी मंदिर प्रांगण में उपस्थित थे।

    उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने प्रशासनिक भवन स्थित कंट्रोल रुम से पूरे विधि व्यवस्था का जायजा लिया।उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मीयों को निदेश दिया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ध्यान रखें कि महिला एवं पुरुष के कतार में किसी प्रकार की घुसपैठ नही हो सके।सोमवारी को देखते हुए डाक बम,शीघ्र दर्षनम, बोल बम श्रद्धालुओं के जलार्पण के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी थी।

    दूसरी सोमवारी को उपायुक्त द्वारा रुट लाइन का भी निरीक्षण किया गया।इस दौरान रुट लाइन में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी तत्परता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निदेश दिया है।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो,श्रद्धालु सुगमतापूर्वक जलार्पण करे इसे सुनिश्चित करें।किसी एक स्थान पर भीड़ एकत्र नहीं हो इसका ध्यान रखें।श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार बेहतर रहे,एक बेहतर संदेश लेकर श्रद्धालु वापस जाएं इसका ध्यान रखा जाय।

    बासुकीनाथ स्थित शिवगंगा में एनडीआरएफ की टीम देर रात से ही दिखाई दे रही थी।टीम पीआरडी अपने कर्तव्य पर थे। सभी स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य कर्मी देर रात से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावन के दूसरी सोमवारी को बड़ी संख्या में बासुकीनाथ पहुँचे श्रद्धालु
    Next Article हिंदुस्तान मित्र मंडल दुर्गा पूजा कमेटी की आम बैठक संपन्न

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.