कोई भी व्यक्ति भूख से ना रहे: बीडीओ जमाले रजा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड सभागार में आकस्मिक खाद्यान्न कोष से संबंधित बैठक किया गया। जिसमें सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे। कोई भी व्यक्ति भूख से ना रहे यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक पंचायत में पंजी संधारित कर वितरण का डाटा एकत्रित करने का निर्देश दिया गया एवं अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

