Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक में चर्चा में रहा मानगो, आजादनगर एवं सीतारमडेरा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक में चर्चा में रहा मानगो, आजादनगर एवं सीतारमडेरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक में चर्चा में रहा मानगो, आजादनगर एवं सीतारमडेरा

    पुलिस उत्पाद विभागों को भी दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आहूत की गई । वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, रूरल सह सिटी एसपी श्री ऋषभ गर्ग, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे ।

     

     

    बैठक में जिला में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों, नशीले पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण, तस्करी रोकने तथा नगर क्षेत्र के युवा आबादी तक पेडलर के माध्यम से बिक्री व नशा निवारण से संबंधित अन्य प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा नशा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास पर चर्चा की गई। जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य एवं औषधि विभाग को मिलकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया साथ ही लाईन होटल व ढाबों में शराब बेचने की शिकायतों पर उत्पाद एवं पुलिस विभाग को त्वरित रूप से कार्रवाई का निर्देश दिए गए। जिले भर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार को खत्म करने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई।

     

     

    बैठक में मादक पदार्थों की खेती के संभावित क्षेत्रों की पहचान कर कार्रवाई के लिए स्थानीय सूचना तंत्र विकसित करने का निदेश दिया गया । जिले से सटे अंतर्राज्यीय व अंतरजिला प्रवेश मार्ग में, तस्करी की प्रवृत्तियों के बारे में सूचना एकत्र कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने सभी संबंधित विभागों जिसमें पुलिस, उत्पाद, परिवहन आदि विभागों को निदेशित किया गया। नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जिले के सभी स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र एवं छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया । विशेषकर मानगो, आजादनगर एवं सीतारमडेरा थाना क्षेत्रों के अलावे शैक्षणिक संस्थानों, ढाबा, स्लम बस्ती, सार्वजनिक स्थान जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि संभावित इलाकों में नियमित रूप से छापेमार कार्रवाई का निरोधात्मक कार्रवाई का निदेश दिया गया।

     

     

     

    बैठक में ड्रग कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक करने, नशा के आदि व्यक्ति एवं उसके परिवारजनों के काउंसिलिंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। पुनर्वास केन्द्रों के माध्यम से नशापान से छुटकारा पा चुके लोगों को स्वरोजगार एवं सरकार की योजनाओं से जोड़ने की दिशा में संवेदनशील पहल करने की बात कही गई।

    बैठक में एडीएम (एसओआर), नगर निकाय के पदाधिकारी, एसडीओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में मनाया जे आर डी टाटा का जन्म दिवस
    Next Article झारखंड : झामुमो ने भाजपा सांसद की केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग का विरोध किया

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    May 28, 2026

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.