Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश हित में है अग्निवीर योजना : एचपी सिंह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय

    देश हित में है अग्निवीर योजना : एचपी सिंह

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश हित में है अग्निवीर योजना : एचपी सिंह

    – यूरोप अमेरिका में भी काम कर रही है योजना
    – रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल एवं वीर चक्र से अलंकृत सरदार हरबंस परमिंदर सिंह ने शहरवासियों को किया सम्बोधित
    – प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर की और से आयोजित कार्यक्रम में

    जमशेदपुर। रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल एवं वीर चक्र से अलंकृत सरदार हरबंस परमिंदर सिंह ने कहा कि अग्नि वीर योजना देश हित में बनी है। इसका फायदा आने वाले समय में देश को वृहद पैमाने पर मिलेगा। उनके अनुसार पिछले 15 दिनों में कई राज्य सरकारों ने पुलिस में कोटा देने की हामी भरी है। जबकि देशहित में सामान्य नागरिक प्रशासन में अनुशासन प्रिय, कर्तव्य निष्ठ, ईमानदार, राष्ट्र और समाज के लिए प्रतिबद्ध कर्मियों की बड़ी संख्या में जरूरत है।

     

    उनके अनुसार 4 साल की योजना को बढ़ाकर 8 साल तथा 25 प्रतिशत से बढ़कर 50% स्थाई कमीशन की अनुशंसा पूर्व सैनिक के संगठनों की ओर से केंद्र सरकार को की गई है।

    अर्ध सैनिक बल की नियुक्ति में कोटा निर्धारित करने का आग्रह भी केंद्र सरकार से किया जा चुका है। ग्रेट ब्रिटेन यूएसए सहित विभिन्न देशों में सेना में योगदान अनिवार्य है और सेवा के अनुशासन प्रतिबद्धता का फायदा देश को मिल रहा है। वहां तो कुछ भी आर्थिक लाभ नहीं होता है परंतु केंद्र सरकार यहां बहुत कुछ दे रही है और शहीद होने पर स्थाई सेना की भांति लाभ मिल रहे हैं।

     

    उनके अनुसार देश में लोकतंत्र है और विपक्षी दल स्वाभाविक तौर पर कमियों पर फोकस करेंगे।
    इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 1991 में तत्कालीन रक्षा राज्य मंत्री अरुण सिंह को सेना की ओर से इससे मिलती-जुलती रिपोर्ट (सुझाव के साथ) सौंपी गई थी क्योंकि सेना में अल्पकालीन सेवा योजना पहले से चल रही थी।
    वहीं उन्होंने 1965 एवं 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपनी भूमिका पर प्रकाश डाला और बताया कि किस तरह से भारत से लगती पश्चिमी पाकिस्तान के सरगोधा और पाकिस्तान को पूरा पार कर दूसरे कोने मियांवली हवाई पट्टी को भारतीय वायु सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बर्बाद कर दिया था।

     

    वहीं उन्होंने बताया कि आज चीन भी हमारे सामने खड़ा नहीं हो सकता है। गलवान घाटी के बाद अरुणाचल प्रदेश में हमने उसे रोक दिया है।
    अब 1962 वाली बात नहीं है और सेना के पास अद्यतन अमूनिएशन और सुविधाएं हैं कि वह सियाचिन हो या अन्य पहाड़ी इलाकों में चौकस ड्यूटी दे रही है।

    प्रश्नोत्तर सत्र में उन्होंने कहा कि अग्नि वीर योजना के बारे में भ्रांतियां फैलाई जाती रही है लेकिन इसका फायदा अंतत देश और देश के नागरिकों को ही मिलना है। इसमें मीडिया की बड़ी भूमिका है और इससे होने वाले लाभ को आम जनता तक बताए जाने चाहिए।
    उनके अनुसार सेना का लघु प्रशिक्षण देश के सभी नागरिकों के लिए अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए जिससे आपदा और अनहोनी में आम नागरिक भी सैनिक की भांति आपदाओं पर विजय प्राप्त कर सके।

    सभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने की, जबकि संचालन महासचिव विकास श्रीवास्तव ने किया. अतिथियों का स्वागत गुलाब सिंह, बीके ओझा, चंद्रशेखर, निखिल सिन्हा, आकाश ने पुष्प गुच्छ व शॉल ओढ़ाकर किया गया. एयर वाइस मार्शल को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया.

     

    इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने एयर वाइस मार्शल एचपी सिंह से कई सवाल भी किये, जिनका उन्होंने जवाब दिया. इस अवसर पर मानव केडिया, डॉ संतोष गुप्ता, दिनेश कुमार, चिंटू सिंह, शिव शंकर सिंह, राजकुमार सिंह, पंकज सिन्हा, अमरजीत सिंह राजा, निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, बलजीत सिंह संसोवा, देवेंद्र सिंह, भवानी शंकर गुप्ता, सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, दिनेश किनू, अरिजीत सरकार समेत काफी लोग उपस्थित थे.

    देश हित में है अग्निवीर योजना : एचपी सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में आदिवासी छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और पिटाई मामले को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
    Next Article सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं से ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी को कराया अवगत

    Related Posts

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.