Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कारगिल दिवस रजत जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने किया युद्ध वीरों का सम्मान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कारगिल दिवस रजत जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने किया युद्ध वीरों का सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कारगिल दिवस रजत जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने किया युद्ध वीरों का सम्मान
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *’भारत के कोने कोने से आ रही आवाज है ,कारगिल के जवानों तुम पर भारत को है नाज़ है’* कुछ ऐसी ही ओजस्वी कविताओं व नारों से रविवार को राम मंदिर सभागार गूंज उठा। मौका था विजय दिवस रजत जयंती,यानी कारगिल के जवानों के सम्मान का दिन।कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें देशभक्तों का जोश देखते ही बन रहा था। शहर के विभिन्न कोने से सभी देशभक्त टेल्को स्थित राम मंदिर सभागार में एकत्रित हुए, इसके बाद कारगिल के 579 वीर शहीदों,युद्धवीरो और उनके माता-पिता को नमन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ, युद्ध वीरो वीर नारी, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। इसके बाद विशिष्ट अतिथि वीर चक्र,विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित एवं हमारे संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एयर वाइस मार्शल एचपी सिंह, झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा के साथ मुख्य अतिथि स्टेशन हेडक्वार्टर के एडम कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुप्ता,

     

     

    जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी चाईबासा से कर्नल किशोर सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा,भाजपा किसान मोर्चा के
    प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ,टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते,टाटा मोटर्स के जीएम जीवराज संधू ,समाजसेवक शिवशंकर सिंह, जोड़ी राइडर्स के परमदीप सिंह,धनुर्धर त्रिपाठी,पूनम रेड्डी, चंद्रेश्वर खां ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लन किया एवं मां भारती और शहीदों की फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके उपरांत कारगिल युद्ध के 30 युद्ध वीरों अतिथियों ने शॉल उड़ा कर एवं पुष्पगुच,और मोमेंटो भेंट कर उनका आभार प्रकट किया।पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष पेट्टी ऑफिसर राजेश पांडे,प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा नापाक इरादों से लड़े गए युद्ध का हश्र कभी पाक नहीं हो सकता,

     

     

    इस बात को पाकिस्तान और उसकी सेना बखूबी समझ गई होगी। इस अवसर पर परिषद ने आवाहन किया कि सैनिकों की सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी। अपने संबोधन में कर्नल किशोर सिंह ने कहा कि नागरिक परिवेश के लिए सेना के लोग एक उदाहरण है

    कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश पांडेय एव उदय चंद्रवंशी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संगठन के अध्यक्ष विनय यादव द्वारा किया गया।इस अवसर पर भारत माता की जय, एवं वीर शहीद अमर रहे के नारे से सभागार गुंजायमान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर के महिला साहित्यकारों ने तुलसी भवन में सावन महोत्सव मनाया’
    Next Article आरसीएस कॉलेज मंझौल में आयोजित हुई एबीवीपी बेगूसराय उत्तर की सदस्यता कार्यशाला।

    Related Posts

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    April 30, 2026

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    April 30, 2026

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.