Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कल्याण अस्पताल कुंजबोना, नाला में क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने औचक निरीक्षण के दौरान 25 दिनों से अनुपस्थित पाए गए कई चिकित्सकों को पूछा स्पष्टीकरण,वेतन भी स्थगित करने का मिला निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कल्याण अस्पताल कुंजबोना, नाला में क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने औचक निरीक्षण के दौरान 25 दिनों से अनुपस्थित पाए गए कई चिकित्सकों को पूछा स्पष्टीकरण,वेतन भी स्थगित करने का मिला निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कल्याण अस्पताल कुंजबोना, नाला में क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने औचक निरीक्षण के दौरान 25 दिनों से अनुपस्थित पाए गए कई चिकित्सकों को पूछा स्पष्टीकरण,वेतन भी स्थगित करने का मिला निर्देश

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कल्याण अस्पताल, कुंजबोना का औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें औचक निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि डॉ० सुमन कुमार, डॉ० ललित कुमार, डॉ० मृणाल सिंह,
    डॉ० एस० मुर्मू, डॉ० एस० मिश्रा,
    डॉ० डी० सिंह, डॉ० गौरांगो बनर्जी,
    डॉ० राकेश रंजन, डॉ० अंकित कुमार ज्ञानचंद्र, डॉ० मुकेश कुमार, आर०एम०ओ०, डॉ० दीपक कुमार सिंह, आर०एम०ओ०, कल्याण अस्पताल कुंजबोना, नाला, उक्त सभी चिकित्सक माह जुलाई 2024 में कुल 25 दिनों से अस्पताल में अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त द्वारा इसे बेहद गंभीर विषय बताते हुए कहा कि आदिवासी बहुल एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को सुलभ चिकित्सा के लिए यह अस्पताल किसी वरदान से कम नहीं है, परन्तु चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण आम लोगों को समय पर पर्याप्त ईलाज नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उक्त के मद्देनजर उपायुक्त द्वारा निदेश दिया गया है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर यह स्पष्ट करें कि आप किस परिस्थिति में माह जुलाई 2024 में कुल 25 दिनों से अस्पताल में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं? क्यों नहीं इस कृत्य के लिए आपके विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई हेतु विभाग को प्रतिवेदित किया जाय ? इस संबंध में परियोजना निदेशक, आई०टी०डी०ए०, जामताड़ा को निदेश दिया गया है कि निर्धारित समयावधि के अंदर उक्त सभी चिकित्सकों से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए उपायुक्त को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे एवं उक्त सभी चिकित्सकों का वेतन अगले आदेश तक के लिए स्थगित रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की हुई बैठक
    Next Article जिला पर्यावरण समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने पर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मिहिजाम राजीव कुमार मिश्रा का स्पष्टीकरण,वेतन किया गया अवरुद्ध

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.