Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गाजे बाजे और बोल बम के नारों के साथ 1100 शिव भक्त जाएंगे सुल्तानगंज
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गाजे बाजे और बोल बम के नारों के साथ 1100 शिव भक्त जाएंगे सुल्तानगंज

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गाजे बाजे और बोल बम के नारों के साथ 1100 शिव भक्त जाएंगे सुल्तानगंज
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    कर रहे हैं बाबा बैद्यनाथ सारे काम केवल नाम मेरा हो रहा है : विकास सिंह
    बाबा बैधनाथ सेवा संघ के द्वारा आगामी 28 जुलाई को आयोजित होने वाली कांवर यात्रा के संदर्भ में डिमना रोड के महेंद्र मैरिज हॉल में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ो की संख्या में वैसे शिव भक्त उपस्थित थे जो रविवार के दिन कांवर यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज जा रहे हैं सप्ताह भर चलने वाले इस कांवर यात्रा में शामिल 1100 सोमवार के दिन सावन माह के दूसरे सोमवार के दिन सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरकर पैदल बाबा नगरी के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कांवर यात्रा की तैयारी पूरी हो गई है कुल 1100 लोगों ने अपना पंजीयन कराया है पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक संख्या में यात्रा में शामिल रहेगी । विकास सिंह ने बताया कि सोनारी, बिष्टुपुर,साकची, कदमा और मानगों के सभी कांवरिया कदमा के रंकणी मंदिर पास एकत्रित होकर
    मां रंकणी की पुजा अर्चना कर 1100 शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज होगा । विकास सिंह का कहना है कि उनका प्रयास है कि
    वैसे शिव भक्त जो बाबा बैधनाथ का दर्शन कर जलार्पण करना चाहते है लेकिन किसी न किसी कारणवश वें जा नहीं पाते वैसे सभी 1100 शिवभक्त रूपी फूलों को एक धागे में पिरो कर बाबा बैधनाथ को अर्पण करने का कार्य करने का प्रयास किया है
    सभी कांवरिया 18 कोच बस एवं छोटी गाड़ी के साथ सुल्तानगंज रवाना होंगे । विकास सिंह ने बताया कि रास्ते में बंगाल के पुरुलिया में जैन धर्मशाला में रात्रि के समय सभी रात्रि का भोजन करके सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेंगे । सोमवार के दिन प्रातः बेला सभी कावंरिया सुल्तानगंज स्थित उत्तर वाहिनी गंगा का जल भरकर पैदल बाबा नगरी के लिए प्रस्थान करेंगे । फोटो युक्त पहचान पत्र से लोगों को सारे स्थानों में प्रवेश मिलेगा । सभी कांवरियों को पहचान पत्र का वितरण किया गया । महिलाएं नीली टोपी और पुरुषों का पहचान पीली गंजी से होगा ।

    पांचवें दिन सभी कांवरिया बाबा नगरी पहुंचकर बाबा बैधनाथ को जल अर्पण कर मारवाड़ी कावड़ संघ के धर्मशाला में आराम कर रात्रि के समय बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा अर्पण कर लोग वापस जमशेदपुर लौटेंगे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई हेतू भेजा गया न्यालय
    Next Article झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत जोड़ी जायेंगी 48 लाख महिलाएं

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.