Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले में राशन के अभाव में कोई भी लाभुक भूखा ना रहें, इसे सुनिश्चित करें अधिकारी: शबनम परवीन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिले में राशन के अभाव में कोई भी लाभुक भूखा ना रहें, इसे सुनिश्चित करें अधिकारी: शबनम परवीन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले में राशन के अभाव में कोई भी लाभुक भूखा ना रहें, इसे सुनिश्चित करें अधिकारी: शबनम परवीन

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: परिसदन सभागार जामताड़ा में माननीय सदस्या, झारखंड राज्य खाद्य आयोग श्रीमती शबनम परवीन की अध्यक्षता में आकस्मिक खाद्यान्न कोष से संबंधित जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर राशि की उपलब्धता एवं व्यय आदि की समीक्षा हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया।इससे पूर्व उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने माननीया सदस्या, झारखंड राज्य खाद्य आयोग श्रीमती शबनम परवीन के जामताड़ा आगमन पर उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।वहीं बैठक को संबोधित करते हुए माननीय सदस्या श्रीमती शबनम परवीन ने प्रखंड एवं पंचायतवार आकस्मिक खाद्यान्न कोष में उपलब्ध राशि एवं व्यय हुए राशि की समीक्षा करते हुए कहा प्रत्येक पंचायत में आकस्मिक खाद्यान्न कोष में 10000 रुपए उपलब्ध रहना चाहिए, इसे सुनिश्चित करना है। अगर राशि खत्म हो गई है तो तुरंत इसकी मांग करें, उन्होंने कहा कि आकस्मिक खाद्यान्न कोष में उपायुक्त के पास भी 5 लाख का फंड रहता है।वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उद्देश्य समाज के सबसे पिछले तबके के लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है। यह आप सबों सिर्फ ड्यूटी ही नहीं है बल्कि आपका सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा जिला के किसी भी व्यक्ति को खाद्यान्न/राशन के अभाव में भूखा ना रहना पड़े, कोई अनहोनी न हो, इसका ध्यान रखें। यह बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों को एवं जनप्रतिनिधियों को भी इस कोष की जानकारी नहीं रहने के कारण इसका सदुपयोग नहीं हो पाता है, उन्होंने प्रखंड स्तर पर भी इस संबंध में बैठक कर जनप्रतिनिधियों आदि को अवगत कराने का निर्देश दिया। वहीं बैठक के दौरान उन्होंने झारखंड आकस्मिक खाद्यान्न कोष का सही से उपयोग करने, सभी एमओ को लोगों में योजनाओं का विभिन्न माध्यमों के द्वारा वृहत प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया।वहीं इसके अलावा बैठक के दौरान आयोग के समक्ष व्हाट्सएप एवं वेबसाइट के जरिए प्राप्त शिकायतों के निष्पादन को लेकर उन्होंने निर्देश देते हुए सभी लंबित शिकायतो का निवारण 15 दिनों के अंदर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं इस दौरान अन्य कई बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।इस मौके पर‌ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी, जामताड़ा, श्रीमती पूनम कच्छप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्तिबाला लकड़ा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मिहिजाम श्री राजीव कुमार मिश्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला के सालुका कोल्ड स्टोरेज के समीप काजू प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण
    Next Article झारखण्ड विधानसभा के इतिहास के सबसे न्यायप्रिय और निष्पक्ष अध्यक्ष के रूप में आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो को याद रखा जाएगा: अशोक महतो

    Related Posts

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    July 25, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.