Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाम जांचों के सफल आयोजन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नाम जांचों के सफल आयोजन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाम जांचों के सफल आयोजन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: जिला ने आगामी 25.07.2024 को मध्याह्न 12:00 बजे से 1:00 बजे तक #NaamJancho अभियान के सफल आयोजन को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अनिता केरकेट्टा एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा की अध्यक्षता में सूचना भवन, जामताड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आवश्यक जानकारी प्रदान किया गया।

    उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का संचालन हो रहा है। इसी के तहत कल 25 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा।

    उक्त ड्राफ्ट सूची में किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में अंकित होने से ना छूटे, इसके लिए हैशटैग नाम जांचो (#NaamJancho) अभियान का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य शत प्रतिशत योग्य मतदाताओं का नाम सूची में रहने एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण करना है।

    हैशटैग नाम जांचों (#NaamJancho) अभियान को सफल बनाने उन्होंने प्रेस के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों एवं जिले के मतदाताओं से अपील कर कहा कि मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची प्ररूप प्रकाशित में अपने नाम का जांच कर लें। इसके अतिरिक्त मतदाता वेबसाईट या वोटर सर्विस पोर्टल,वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी अपना नाम का जांच कर सकते हैं। इस दौरान मतदाता अपनी फोटो/सेल्फी लेकर हैशटैग नाम जांचों (#NaamJancho) को लिखते हुए @ceojharkhand को टैग करें। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स/यू ट्यूब/इंस्ट्राग्राम/फेसबुक) पर पोस्ट करें।

    इसके अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आगामी 25 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्ररूप प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति एवं प्रपत्र छह, सात व आठ के साथ बीएलओ उपस्थित रहेंगे। वहीं जिले के सभी मतदान केंद्रों में 27 एवं 28 जुलाई तथा 3 एवं 4 अगस्त 2024 को विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र में रहेंगे एवं मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने, सुधार आदि कार्य हेतु प्रपत्र भरवाएंगे, ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण हो सके।

    वहीं बताया गया कि मतदाता सूची में अपने नाम की जांच बीएलओ के अलावा मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप या मुख्य चुनाव पदाधिकारी, झारखंड का वेबसाईट https://ceo.jharkhand.gov.in या वोटर सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी जांच सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों के बीच बीजों का समय से करें वितरण, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी: उपायुक्त
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की हुई बैठक

    Related Posts

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    May 25, 2026

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    May 25, 2026

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    सरायकेला में बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.