Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » द टाटा इंटरप्राइजेज की अनुषंगी इकाई ” द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ” के बीच ताज होटल निर्माण हेतू एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    द टाटा इंटरप्राइजेज की अनुषंगी इकाई ” द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ” के बीच ताज होटल निर्माण हेतू एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 24, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    द टाटा इंटरप्राइजेज की अनुषंगी इकाई ” द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ” के बीच ताज होटल निर्माण हेतू एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर

    टाटा समूह के साथ झारखंड का रिश्ता काफी पुराना है:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    ताज होटल से पर्यटन विकास को बढ़ावा के साथ झारखंड को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- ऐसी व्यवस्था खड़ा करना चाहते हैं, जहां सभी की भागीदारी से झारखंड को एक नई पहचान दे सकें_*

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा – नीतियां अच्छी हो तो लोगों को रोजगार के लिए पलायन की जरूरत नहीं पड़ेगी_*

    ● *_राज्य को नई दिशा देने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य कर रही सरकार_*

    ● *_देश के विकास में झारखंड का शुरू से रहा है अहम योगदान_*

    ● *_आंतरिक संसाधनों का बेहतर सदुपयोग और यहां की प्रतिभाओं को तराशने के लिए एक-एक कड़ी को जोड़ने का हो रहा प्रयास:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    राज्य में एक ऐसी व्यवस्था खड़ा करना चाहते हैं, जहां सभी की भागीदारी से झारखंड को एक नई पहचान दे सकें। इसके लिए सरकार गठन के साथ ही आंतरिक संसाधनों का बेहतर से बेहतर सदुपयोग और यहां की प्रतिभाओं को तराशने के लिए एक-एक कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि राज्य में विकास का नया आयाम दे सकें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन झारखंड मंत्रालय सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा द टाटा इंटरप्राइजेज की अनुषंगी इकाई ” द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ” के बीच ताज होटल निर्माण हेतू एमओयू को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए लंबे समय से प्रयास जारी था, जो अब साकार हो रहा है। आज का दिन काफी ऐतिहासिक और सुखद अनुभव देने वाला है। इस सुखद अनुभव में और भी इज़ाफ़ा उस वक्त होगा जब ताज होटल राज्यवासियों को समर्पित किया जाएगा। ताज होटल के स्थापित होने से पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे झारखंड को वैश्विक पहचान मिलेगी।

    *_सिर्फ खनिज नहीं, अन्य संसाधनों से भी धनी है झारखंड_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को खनिज संसाधनों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, लेकिन यहां खनिज के अलावे अन्य कई संसाधन हैं, जो इस राज्य को आगे ले जाने के लिए काफी है। लेकिन, शायद नीतियां ऐसी नहीं बनी जो इन संसाधनों के जरिए झारखंड में विकास को गति दे सके। इस बात का हमें शुरू से अफसोस रहा है, लेकिन अब सरकार इससे आगे बढ़कर राज्य को नई दिशा देने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य कर रही है और उसके उत्साहवर्धक परिणाम देखने को भी मिल रहे हैं।

    *_नीतियां अच्छी हो तो रोजगार के लिए पलायन की जरूरत नहीं पड़ेगी_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार की खातिर झारखंड से बड़ी संख्या में लोगों का पलायन देश और विदेश के लिए होता है। अगर कोई बेहतर रोजगार और बेहतर जीवन के लिए बाहर जाता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है । लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि अगर इस राज्य में रोजगार से संबंधित नीतियों को बेहतर तरीके से बनाकर अमल में लाया जाए तो यहां से युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारी सरकार अपने ही राज्य में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

    *_टाटा समूह के साथ झारखंड का रिश्ता काफी पुराना है_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा समूह के साथ झारखंड का रिश्ता काफी पुराना है। इस रिश्ते के 100 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं। इस दौरान टाटा समूह ने औद्योगिक और अन्य माध्यमों से झारखंड के विकास में अहम रोल निभाती आ रही है। इस रिश्ते को हम और भी मजबूत कर सकते हैं, जब राज्य के लोगों के साथ भी इस रिश्ते को और मजबूत कर सकें । मैं वर्षों पुराने इस रिश्ते को लेकर टाटा समूह से पूरे अधिकार से कर सकता हूं कि वह राज्य की जनता के हितों को प्राथमिकता दें। टाटा समूह भी इस बात से भली- भांति वाकिफ है और वह इसमें पूरा सहयोग करेगी।

    *_राज्य सरकार कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा समूह की कई इकाईयां यहां वर्षों से स्थापित है। इन इकाइयों और प्रतिष्ठानों में लाखों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। यह समूह यहां कई और उद्यम स्थापित करने के लिए आगे आ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार इस समूह के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। हम सभी की भागीदारी से झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने में कामयाब होंगे।

    *_देश को आगे बढ़ाने में झारखंड का अहम योगदान_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह देश को आगे बढ़ाने में टाटा का है । उसी तरह झारखंड के बिना भी देश आगे नहीं बढ़ सकता है। झारखंड अगर अपने हाथ रोक ले तो देश की अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। लेकिन हमारी सरकार सभी के साथ देश को आगे ले जाने की सोच रखती है और इसमें यह राज्य पूरा योगदान दे रही है।

    कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का शानदार और सफल आयोजन हुआ

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच झारखंड में कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का शानदार और सफल आयोजन हुआ। इस आयोजन को देश- दुनिया में सराहना मिली। भविष्य में भी ऐसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित होनी है। ऐसे में ताज होटल के यहां स्थापित होने से हम अपने प्रतिभागियों को और भी बेहतर व्यवस्था और सुविधा दे सकेंगे।

    इस कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री श्री हफीजुल हसन, मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री अरवा राजकमल, टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी श्री टी वी नरेंद्रन, आईएचसीएल के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट ( ऑपरेशन्स )श्री के मोहन चंद्रन, वाईस प्रेसीडेंट (डेवलपमेंट) श्रीमती अनिका गुप्ता एवं वाईस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट अफेयर्स, टाटा स्टील श्री चाणक्य चौधरी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व थाना क्षेत्र के कई इलाकों में यह अभियान चलाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता
    Next Article किसानों के बीच बीजों का समय से करें वितरण, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी: उपायुक्त

    Related Posts

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    May 25, 2026

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    May 25, 2026

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर हल्दीपोखर पश्चिम में लगा 2 नया ट्रांसफार्मर, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत

    सरायकेला में शराब दुकानों पर बढ़ता बवाल, गम्हरिया सरकारी शराब दुकान में देर रात तोड़फोड़, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.