Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला कॉलेज में एनसीसी द्वारा तीन दिवसीय कारगिल विजय दिवस की हुई शुरुआत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    घाटशिला कॉलेज में एनसीसी द्वारा तीन दिवसीय कारगिल विजय दिवस की हुई शुरुआत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    घाटशिला कॉलेज में एनसीसी द्वारा तीन दिवसीय कारगिल विजय दिवस की हुई शुरुआत
    1999 में लड़े गए इस युद्ध में 527 वीरों ने दी थी अपने प्राणों की आहुति: प्राचार्य
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    घाटशिला महाविद्यालय में एनसीसी इकाई द्वारा तीन दिवसीय कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती की शुरुआत एक संगोष्ठी कार्यक्रम से हुई। इसके लिए इतिहास विभाग में “कारगिल युद्ध के कारण और परिणाम” विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वायु सेना के मोहम्मद जावेद ‘शौर्य चक्र’ तथा सम्मानित अतिथि रूप में मानद कैप्टन धानो टुडू एवं पूर्व हवलदार सुरेश बास्के शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने की।

     

     

    इस मौके पर मुख्य अतिथि शौर्य चक्र मोहम्मद जावेद ने अपने संबोधन में कहा कि वे खुद इस युद्ध में भारतीय वायुसेना की ओर से तैनात थे। कारगिल विजय दिवस भारतीय सेवा के द्वारा 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में हासिल की गई जीत की याद में मनाया जाता है। यह युद्ध भारत और पाकिस्तान की आर्मी के बीच 1999 में हुआ था।
    राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर इंदल पासवान ने संगोष्ठी में विषय प्रवेश करवाते हुए कहा कि कारगिल की लड़ाई जिसे ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। यह युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में मई से जुलाई के बीच कश्मीर के कारगिल जिले में हुई थी। इस लड़ाई की जीत के उपलक्ष में पूरे देश में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

     

     

    अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान के साथ हुई इस लड़ाई में हमारे भारतीय जवानों ने ऐसी शौर्य की मिसाल पेश की जो इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई। इस युद्ध में 527 वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, वहीं पाकिस्तान के कईं हजार सैनिक मारे गए थे। इस युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा, योगेंद्र सिंह यादव, मनोज पांडे जिन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

     

     

    कार्यक्रम का संचालन करते हुए इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ कुमार विशाल ने बताया कि इस लड़ाई की शुरुआत 3 मई, 1999 को ही हो गई थी, जब पाकिस्तान ने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर 5000 से भी ज्यादा सैनिकों के साथ घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया था। भारत सरकार को जब इस घुसपैठ की जानकारी मिली तो पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने के लिए ऑपरेशन विजय चलाया था, जिसमें भारत की बड़ी जीत हुई।
    संगोष्ठी कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ पी के गुप्ता ने किया। इस मौके पर डा. संदीप चंद्रा, प्रोफेसर विकास मुंडा, मानिक मार्डी, शंकर महाली सहित काफी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचिल्गु आदिवासी भूमि अतिक्रमण मामले में अंचल अधिकारी ने जारी किया नोटिस –
    Next Article जीसीजेडी हाई स्कूल में छात्राओं को हाईजीन व स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.