Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन का असर: इंडिगो की 192 उड़ानें रद्द, रिफंड पर हवाई यात्रियों में असमंजस
    Breaking News Headlines

    माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन का असर: इंडिगो की 192 उड़ानें रद्द, रिफंड पर हवाई यात्रियों में असमंजस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में तकनीकी खामी के चलते एयरलाइन इंडिगो ने 192 फ्लाइट रद्द कर दी हैं. इंडिगो ने सभी फ्लाइट की लिस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है. इन फ्लाइट के लिए रिफंड या दोबारा बुक करने का विकल्प भी अभी उपलब्ध नहीं है. माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में तकनीकी खामी आने से सबसे ज्यादा असर विमान सेवाओं पर पड़ा है. सर्वर ठप होने के कारण यात्री को चेक इन चेक आउट करने में परेशानी झेलनी पड़ी. इसके अलावा फ्लाइट के संचालन में भी समस्या आईं.

     

     

    फ्लायर्स में जबर्दस्त हताशा

    भारत में भी सभी एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी. इससे अलग एयरलाइंस को भी समस्या आईं और कई फ्लाइट रद्द कर दी गईं. कई यात्रियों को यह जानकारी तक नहीं मिली कि उनकी फ्लाइट रद्द की जा चुकी है. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उनको हताश होकर लौटना पड़ा. इस बीच भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने 192 फ्लाइट रद्द करने के बाद सभी फ्लाइट की लिस्ट शेयर की है.

    क्या बोली इंडिगो

     

     

    इंडिगो प्रबंधन ने अपने ग्राहकों को सूचना देते हुए कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई गड़बड़ी उनके नियंत्रण में नहीं है. हालांकि, इस वजह से उन्हें कई फ्लाइट रद्द करनी पड़ी हैं. फिलहाल रिफंड या फ्लाइट दोबारा बुक करने का विकल्प भी उपलब्ध नहीं है. कंपनी ने यह स्पष्ट कर दिया कि माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर की समस्या खत्म होने के पश्चात ही यात्रियों को रिफंड और दोबारा बुकिंग का विकल्प मिलेगा.

    जानिए कैसे करती है काम

    इंडिगो प्रबंधन एक्स पर लिखा गया. दुनिया भर में यात्रा प्रणाली में व्यवधान के कारण उड़ानें रद्द की गई हैं, जो हमारे नियंत्रण से परे है. रीबुकिंग/रिफंड का दावा करने का विकल्प अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है. रद्द की गई उड़ानों की जांच करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. हम वास्तविकता में आपके धैर्य और समर्थन की सराहना करते हैं. कंपनी की तरफ से दूसरे पोस्ट में लिखा गया कि हम माइक्रोसॉफ्ट के साथ नेटवर्क-वाइड दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, जिसके कारण हवाई अड्डों पर देरी हो रही है. चेक-इन धीमा हो सकता है और लाइन लंबी हो सकती हैं. हमारी डिजिटल टीम इसे शीघ्र से हल करने के लिए कार्य कर रही है. मदद के लिए, कृपया हमारी ऑन-ग्राउंड टीम से संपर्क करें. आपके धैर्य के लिए शुक्रिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश में आरक्षण पर हिंसा, भारतीय उच्चायोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, लोगों से सतर्क रहने को कहा
    Next Article जेडीयू के बाद चिराग पासवान ने भी कांवड़ रूट के नामों का किया विरोध, कहा- धर्म के नाम पर विभाजन ठीक नहीं

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.