Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित, समारोह में गरजे विधायक भानु प्रताप शाही
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित, समारोह में गरजे विधायक भानु प्रताप शाही

    News DeskBy News DeskJuly 17, 2024No Comments9 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित, समारोह में गरजे विधायक भानु प्रताप शाही

     

    जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा पूरे प्रदेश में आयोजित की जा रही है। बुधवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा सम्पन्न हुई। सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में पूर्व मंत्री सह भवनाथपुर के विधायक एवं भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप साही, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर महानगर प्रभारी सह कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद एवं कार्यक्रम के कोल्हान सह संयोजक दिनेश कुमार मुख्यरूप से शामिल हुए। समारोह के दौरान लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। गत लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक मत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुर्वी विधानसभा के सात मंडलों के छह बूथों के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के साथ विधानसभा स्तर पर दस बूथों के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के सदस्यों को सम्मानपूर्वक सम्मानित कर आभार जताया गया। वहीं, राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया गया।

     

     

    अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को संबोधित करते मुख्य वक्ता के रूप में शामिल पूर्व मंत्री सह भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप साही ने गत लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर पुर्वी से प्राप्त रिकॉर्ड मार्जिन से मिली जीत पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से इंडी एलायंस ने साजिश के तहत संविधान बदल देंगे और आरक्षण खत्म कर देंगे का बवंडर खड़ा किया। उसे मंसूबे को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धराशायी कर दिया, इसके लिए कार्यकर्ताओं की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम ही होगा। उन्होंने कहा कि पुर्वी विधानसभा में 75% मतदान भाजपा के पक्ष में हुआ, जो पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 52 विधानसभा क्षेत्र में जबकि इंडी गठबंधन को सिर्फ 29 विस क्षेत्र में बढ़त मिली है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष, कई मंत्रियों के साथ मंत्री बन्ना गुप्ता को उनके ही विधानसभा में मात दी।

     

     

     

    भानु प्रताप साही ने जमशेदपुर पुर्वी के निर्दलीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो समर्थित विद्वान विधायक को उनके ही क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूल चटाई है। उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय अपने खिलाफ अंडर करंट को महसूस कर आज पटना, रांची, धनबाद और हजारीबाग भागे-भागे फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक कहावत है जिस पत्तल में खाया उसी में छेद किया, पुर्वी के विधायक ने इसे ही चरितार्थ किया है। जिस पार्टी ने चुनाव लड़ाया, पहचान दी, विधायक-मंत्री बनाया उसे ही कमजोर करने में लग गए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम के आगे विधायक सरयू राय अगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही घबरा गए हैं, और घबराहट में आसरा ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा भाजपा का गढ़ था, गढ़ है और गढ़ रहेगा।

     

     

    भानु प्रताप साही ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जेल से जमानत मिलते ही हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पकड़ ली। चंपाई सोरेन सोच में थे कि वे संथाली हैं और पुराने नेता हैं, उन्हें कुर्सी से नही हटाया जाएगा। हेमंत सोरेन आदिवासी जरूर हैं लेकिन उन्हें अपने परिवार के बाहर किसी संथाली नेता पर विश्वास नही है, उन्होंने इसे साबित कर दिखाया। पूर्व में रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में डायल 181 मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र की शुरुआत की गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन ने 181 जनसंवाद को बंद कर जनता की आवाज को दबाकर अपना राजपाठ शुरू करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में झारखंड की 8 हजार से अधिक बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई, जिनमें साढ़े छह हजार से अधिक महिलाएं आदिवासी एवं दलित समाज की है। जिस राज्य में बहन-बेटियां सुरक्षित नही हैं, उस राज्य का भला कैसे हो सकता है। आज पूरे प्रदेश में खनिज संपदाओं की दोनों हाथों से लूट हो रही है। हेमंत सरकार ने अपने वादों के अनुरूप एक भी कार्य नही किया। साल में 5 लाख सरकारी नौकरी पर सरकार की ओर से जवाब में जेएसएससी के जरिये मात्र 353 लोगों को नौकरी दी गयी। आज गरीब आदिवासियों की जमीन लूटने वाले झामुमो–कांग्रेस और राजद के नेता जमीन के रहनुमा बनकर लोगों को भ्रमित करते हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पुर्वी के साथ कोल्हान की सभी 14 सीटों पर भाजपा की दमदार वापसी होगी और पूरे राज्य में भाजपा की विकासोन्मुखी सरकार आएगी। पिछले पांच साल में हेमंत सोरेन ने झारखंड को खोखला किया है, भाजपा सरकार आने पर सबका पूरा हिसाब होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर खाली पड़ी रिक्तियों पर बहाली शुरू करने, वेतनमान बढ़ाने और अनुबंधकर्मियों को स्थायी करने का ऐतिहासिक कार्य होगा। भानु प्रताप साही ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीति एवं रीति के तहत कार्य करने का आह्वान किया।

    वहीं, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने लोकसभा चुनाव के दौरान भीषण गर्मी में घर-घर जाकर लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं और संदेश को पहुंचाकर रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने वाले सभी मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति सिर झुकाकर आभार जताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा में रिकॉर्ड मार्जिन आने वाले विधानसभा में भी बरकरार रहेगी, ये क्षमता पुर्वी के कार्यकर्ताओं में हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भाजपा के विधायक नही होने से कई छोटे कार्यों में भी बार बार विधायक को आग्रह करना पड़ता है। भाजपा के विधायक होने से जनता के सभी कार्य बेहतर तरीके से होंगे। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि झारखंड में साढ़े चार से झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है लेकिन जनता आज भी भाजपा सरकार के विकास कार्यों की रफ्तार को याद करते हैं। आज पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। आदिवासियों के जमीन लुटे जा रहे हैं। यह देखकर दुःख होता है कि साढ़े चार साल में राज्य में एक उधोग स्थापित नही हुआ। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से 84 बीमारियों के स्थान पर हेमंत सरकार ने केवल 4 बीमारी को शामिल किया। आयुष्मान भारत योजना में हेमंत सरकार की उदासीनता और संवेदनहीनता के कारण राज्य की जनता को आयुष्मान योजना का सही लाभ नही मिल रहा है। राज्य सरकार के अकर्मण्यता के कारण अस्पतालों की मनमानी चलने लगी है। गरीब जनता परेशान है। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम, रांची रिम्स सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं दम तोड़ रही है। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि अस्पताल निर्माण के लिए उन्होंने जिला उपायुक्त को 5 एकड़ जमीन के लिए पत्र लिखा है। कहा कि सिर्फ भाजपा सरकार ही गरीब जनता को स्वाभिमान से जीने का अधिकार दे सकती है।

    समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम के कोल्हान सह प्रभारी दिनेश कुमार ने लोकसभा चुनाव में अपने अथक परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा से पुर्वी विधानसभा को भाजपा का अभेद किला बनाने एवं 1 लाख 4 हजार 700 के रिकॉर्ड मार्जिन से जीत दिलाने पर सभी मंडल अध्यक्ष समेत बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का आभार जताया। दिनेश कुमार जमशेदपुर पुर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय की कार्यशैली पर हमलावर दिखे। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विधायक सरयू राय ने इंडी एलायंस के उम्मीदवार समीर मोहंती को समर्थन दिया। उनके कार्यकर्ता बूथों पर समीर मोहंती के पक्ष में झामुमो का झंडा लेकर कार्य किया। परंतु भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत के आगे उनकी एक ना चली और उन्हें उनकी ही विधानसभा क्षेत्र से 1 लाख से अधिक मतों से पराजित किया। दिनेश कुमार ने कहा कि विधायक सरयू राय ने पिछले विधानसभा चुनाव में पुर्वी की जनता से केबुल कंपनी खुलवाकर युवाओं को रोजगार से जोड़ने, केबुल क्षेत्र के घरों में इंडीविजुअल बिजली कनेक्शन, एमजीएम अस्पताल को दुरुस्त करने और बस्तियों को मालिकाना हक देने जैसे कई वादे किए। परंतु साढ़े चार साल तक उन्होंने जनता की चिंता छोड़कर सिर्फ अपना और अपने पार्टी की अस्तित्व बचाने की जद्दोजहद के साथ सिर्फ आपसी रंजिश को बढ़ाने का कार्य किया। हेमंत सोरेन में झारखंड का भविष्य देखने वाले नेताजी झामुमो-कांग्रेस और राजद की झूठ, लूट और भ्रष्टाचार पर आंख बंद कर उनके समर्थन की किश्त अदा करने लगातर मिलते रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे स्वार्थी नेताओं को धूल चटाने का संकल्प लें जिससे कि पुर्वी विधानसभा में विकास की रफ्तार को बिना किसी भेदभाव के गति मिल सके।

    इस दौरान अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद एवं जिला प्रभारी सह कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने भी संबोधित किया।

    समारोह में अतिथियों का स्वागत संबोधन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के विस संयोजक संजीव सिंह ने क़िया। वहीं मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के विधानसभा सह संयोजक बबुआ सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने किया।

    सामरोह के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, कल्याणी शरण, अनिल सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, प्रेम झा, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती, कौस्तव राय, खेमलाल चौधरी,भूपेंद्र सिंह, अप्पा राव, शिवशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, विकास शर्मा, अभिमन्यु सिंह, प्रोबिर चटर्जी राणा, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, धीरज पासवान, अचिंतम गुप्ता, अशोक सामंत, कुमार अभिषेक, संतोष कुमार, निर्मल सिंह, नरेंद्र ओझा, कंचन दत्ता, उमेश साव, अनुराग मिश्रा, नवजोत सिंह सोहल, मनीष पांडेय, रविजेंट सिंह, इकबाल सिंह, पप्पू उपाध्याय, बंटी सिंह, रूबी झा, सरस्वती साहू, बिमला साहू, रीना तिवारी, रंजीत सिंह, विजय साहू, निर्मल गोप, रूपा देवी, विजय गोंड, मोहम्मद नौशाद, कुमार संदेश, राजेश सिंह, समरेश शुक्ला समेत मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, भवन प्रभारी, भवन सह प्रभारी, विभिन्न बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

    अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित समारोह में गरजे विधायक भानु प्रताप शाही
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीतीश के साथ मिलकर झारखंड में तीसरा मोर्चा बनाएंगे सरयू राय !
    Next Article राज्य में विधि- व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता:हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.