Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुधवार को जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    बुधवार को जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बुधवार को जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा

    जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा पूरे प्रदेश के सभी विधानसभा में लगातार आयोजित की जा रही है। बुधवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा सुनिश्चित की गई है। अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा में सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल एवं पश्चिम विधानसभा में बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगी। जमशेदपुर पुर्वी के संकल्प सभा में भवनाथपुर के विधायक सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप साही एवं पश्चिम विधानसभा में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल मुख्यरूप से शामिल होंगे।

     

     

    वहीं, समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही, पार्टी के वरीय नेताओं के संग मंडल एबं बूथ स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। समारोह के दौरान लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें गत लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक मत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा के सभी मंडलों के छह बूथों के अध्यक्ष एवं

     

     

    उनकी समिति के साथ विधानसभा स्तर पर दस बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ समिति को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि दोनों विधानसभा में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा के निमित्त सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। बुधवार को सुबह 11 बजे से जमशेदपुर पुर्वी एवं संध्या 5 बजे से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा होगी। सुधांशु ओझा ने बताया कि अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। संकल्प सभा में संगठनात्मक चर्चा एवं रणनीति तय करने के साथ पिछले साढ़े चार साल से राज्य की वर्तमान झामुमो-कांग्रेस एवं राजद सरकार की वादाखिलाफी, व्याप्त भ्रष्टाचार एवं नाकामियों के खिलाफ तेज संघर्ष का भी शंखनाद होगा।

    बुधवार को जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअतिक्रमण विरोधी नोटिस के खिलाफ युवा कांग्रेस का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन नहीं टूटने दिया जाएगा एक भी घर:कांग्रेस
    Next Article जयशंकर ने मॉरीशस की प्रगति की दिशा में भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.