जामताड़ा जिला मुख्यालय में सेंट्रल लाइब्रेरी का शिलान्यास आदर्श विधानसभा अध्यक्ष और ग्रामीण विकास मंत्री ने संयुक्त रूप से किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जामताड़ा: जामताड़ा जिला मुख्यालय में सेंट्रल लाइब्रेरी का शिलान्यास झारखंड विधानसभा के आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो एवं ग्रामीण विकास मंत्री
डॉ इरफ़ान अंसारी के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। उक्त लाइब्रेरी में सभी सामयिक पुस्तकें, सभी धर्मों के ग्रंथ, कहानी, उपन्यास, एवं सभी तरह के कॉम्पिटिशन की भी पुस्तकें पाठकों के लिए उपलब्ध होने के साथ-साथ सभी तरह के सुविधाओं से लेश होंगे। गौरतलब है कि इससे पढ़ने का भी एक माहोल बना रहेगा। छात्रों को भी शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत का भी विकास होगा ।

