Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरे लाल महतो आजसू प्रत्याशी बन चुनाव में आएंगे,और एन .डी. ए. प्रत्याशी के रूप में जीत कर जाएंगे – सुदेश महतो.
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    हरे लाल महतो आजसू प्रत्याशी बन चुनाव में आएंगे,और एन .डी. ए. प्रत्याशी के रूप में जीत कर जाएंगे – सुदेश महतो.

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हरे लाल महतो आजसू प्रत्याशी बन चुनाव में आएंगे,और एन .डी. ए. प्रत्याशी के रूप में जीत कर जाएंगे – सुदेश महतो.

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल चांडिल प्रखंड के भादूडीह में ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय आजसू पार्टी चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह के बहाने 24 विधान चुनाव का फूंका बिगुल. युवाओं और युवतियों ने थामा आजसू का दामन .
    मौके पर आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने राज्य की खोई अस्मिता को लौटाने और जनता के साथ विश्वास के संबंध को मजबूत बनाना ही हमारा राजनीतिक दायित्व है। आजसू पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता अपने दायित्वों के निर्वहन में दिन-रात मेहनत करने की बात कही। मौके पर उपस्थित सभी चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ग्रहण किया। चुल्हा प्रमुख हर एक परिवार की आवश्यकताओं को नेतृत्व प्रदान करने का काम करेगा। इस दौरान क्षेत्र के कई समाजसेवियों और युवाओं ने पार्टी का दामन थामा।
    सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हम मिशन 2024 की शुरुआत ईचागढ़ से कर रहे हैं।

    उन्होंने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि निशुल्क बिजली का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार निर्बाध बिजली देने में असफल है। गांव के लोग बिजली व्यवस्था से त्रस्त हैं। ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर उसे बदलने में महिनों लग जाते हैं। यह राज्य में व्याप्त कुव्यवस्था का एक नजारा है। झारखंड को बिगड़े हालात से निकालना हम सबकी प्रतिबद्धता है।

    मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि राज्य की मौजूदा परिस्थिति से समाज का हर एक वर्ग हताश और निराश है। इस परिस्थिति को बदलने और राज्यवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।

    मौके पर उपस्थित सभी चूल्हा प्रमुखों को संबोधित करते हुए पार्टी के महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि चूल्हा प्रमुख पार्टी के मजबूत पिलर हैं। आने वाले चुनाव में हम सभी पूरी मजबूती के साथ चुनाव में जाएंगे. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा पर 35 वर्ष से शोषकों का राज है, जनता के सहयोग से इस अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे।

    इस अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहीस, महासचिव हरेलाल महतो, रविशंकर मौर्य, सुनिल सिंह, सत्यानारायण महतो, शुषेण महतो, मांझी साव (अशोक), सचिन महतो, आरती सिंह, अशित सिंह पातर, मनोरंजन ठाकुर, दुर्योधन गोप,कुकरू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, कल्लु अंसारी , इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

    और एन .डी. ए. प्रत्याशी के रूप में जीत कर जाएंगे - सुदेश महतो. हरे लाल महतो आजसू प्रत्याशी बन चुनाव में आएंगे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ संजय गिरि के प्रयास से चाकुलिया के बड़ामारा गांव में आयोजित निःशुल्क शिविर में 5 डॉक्टरों की टीम ने किया 616 मरीजों का ईलाज
    Next Article 1991 मे पुरी के शंकराचार्य के शिष्यों द्वारा निर्मित प्रभु जगन्नाथ जी की मूर्ति का विहिप जमशेदपुर द्वारा सोनारी दुमहानी मे विसर्जन

    Related Posts

    वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: वसई पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की एम्बरग्रीस, पांच गिरफ्तार

    August 4, 2026

    वसई में एम्बरग्रीस तस्करी का भंडाफोड़: 2 करोड़ की व्हेल उल्टी जब्त, पांच गिरफ्तार

    August 4, 2026

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ बचपन की पहल

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: वसई पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की एम्बरग्रीस, पांच गिरफ्तार

    वसई में एम्बरग्रीस तस्करी का भंडाफोड़: 2 करोड़ की व्हेल उल्टी जब्त, पांच गिरफ्तार

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ बचपन की पहल

    संवाद से समाधान: महावीर दर्शन में संवाद की संस्कृति और समाधान की दिशाएं

    प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का अहंकार चकनाचूर

    महाराष्ट्र सरकार की सराहनीय पहल: स्कूलों में जंक फूड पर प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत ने दिया अहंकार के अंत का संदेश

    जेपीएससी विवाद: युवाओं के विश्वास की परीक्षा में कौन सफल होगा?

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.