Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने 25 जून 1975 के घोषित आपातकाल को भाजपा सरकार द्वारा संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित करना भाजपा की कुंठित मानसिकता और पूर्वाग्रह से ग्रसित विचार को दर्शाता है….
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने 25 जून 1975 के घोषित आपातकाल को भाजपा सरकार द्वारा संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित करना भाजपा की कुंठित मानसिकता और पूर्वाग्रह से ग्रसित विचार को दर्शाता है….

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने 25 जून 1975 के घोषित आपातकाल को भाजपा सरकार द्वारा संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित करना भाजपा की कुंठित मानसिकता और पूर्वाग्रह से ग्रसित विचार को दर्शाता है। अपनी विफलता को छुपाने के लिए पुराने पुराने और अप्रासंगिक गड़े मुर्दे को उखाड़ कर सिर्फ जनता को उलझन में डाल कर रखना चाहते हैं ताकि जनता इन्हीं तरह की फिजूल बातों में उलझी रहे और महंगाई, बेरोजगारी तथा भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर ध्यान नहीं दें।
    जिस आपातकाल के दिवस को भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मंत्री एवं नेता संविधान हत्या दिवस का नामकरण करके जनता के सामने पेश कर रहे हैं इन्हें यह भी याद रखना चाहिए इन्हीं भाजपा की पैरेंट बॉडी आरएसएस के तत्कालीन प्रमुख बालासाहेब देवरस ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चिट्ठी लिखकर आपातकाल का समर्थन किया था और इसे अनुशासन पर्व के रूप में मनाने की बात कही थी। बालासाहेब देवरस ने कहा था कि आपातकाल से देश अनुशासन के रास्ते पर चल रहा है, रेलगाड़ी से लेकर विमान और देश की सारी गतिविधियां सही समय पर और सुचारू ढंग से कार्यान्वित हो रही है। कल कारखानों में उत्पादन ईमानदारी से हो रहा है और देश का विकास हो रहा है और यह अजीब विडंबना है कि आज उसी आर एस एस की विचारधारा पर चलने वाले नेता आपातकाल को हत्या दिवस के रूप में मना रहे हैं जो कि इनकी दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।
    हकीकत तो यह है की 2014 से लेकर आज तक जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है पूरे देश में अघोषित आपातकाल लागू है और कहीं ना कहीं ईडी, सीबीआई और आईबी के माध्यम से यह येन केन प्रकारेंन्न विरोधी दल के नेताओं को गलत मुकदमों में फंसा कर जेल में डालने का काम कर रहे हैं और लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं और संविधान की धज्जी उड़ा रहे हैं। भाजपा सरकार की अघोषित आपातकाल से जनता त्राहि त्राहि कर रही है। किसानों और मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों को छीना जा रहा है जबरदस्ती पूंजीवादी व्यवस्था थोपी जा रही है। लोकतंत्र और समाजवाद का गला घोटा जा रहा है। पूर्व के आपातकाल से ज्यादा बदतर स्थित है अभी। संविधान को खत्म करने की साजिश चल रही है।
    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने आम जनता से अपील की कि वे भाजपा के झांसे में नहीं आए यह सब इनका वोट बैंक बनाने का राजनीतिक हथकंडा है।
    आज के विधानसभा उपचुनाव के नतीजे से भी यह साबित हो गया कि जनता ने भाजपा के झूठ और नफरत की राजनीति को नकार दिया है और प्रेम, भाईचारा और इंडिया गठबंधन के संविधान बचाओ अभियान का समर्थन किया है और इंडिया गठबंधन को जिताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत माता शबरी रुप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न’
    Next Article जमशेदपुर एक्शन में मंत्री बन्ना गुप्ता, जेएफएससी गोदाम में औचक निरीक्षण

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.