Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा का होगा शुभारंभ
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा का होगा शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा का होगा शुभारंभ

    चाईबासा: स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 जुलाई से पूरे जिले में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारियां दी जाएगी और योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

    अभियान के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि चाईबासा सदर अस्पताल में 11 जुलाई को अभियान का शुभारंभ होगा और इस दौरान बेहतर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पूरे जिले में परिवार नियोजन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक, सास बहू सम्मेलन, प्रशिक्षण और कार्यशाला, परिवार कल्याण दिवस सहित अन्य तरह की गतिविधियां आयोजित होगी। सिविल सर्जन ने बताया कि गुरुवार को सांसद और विधायकों की मौजूदगी में सदर अस्पताल परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके साथ ही इच्छुक लाभार्थियों की परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों को लेकर काउंसलिंग की जाएगी। जिला अस्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक परिवार नियोजन से संबंधित दीवार लेखन और बैनर पोस्टर एवं पंपलेट का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे अभियान के दौरान बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और अभियान से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के डांगा रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में संबंधित पदाधिकारीयों के साथ द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक संपन्न

    Related Posts

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    November 9, 2026

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    November 9, 2026

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली

    वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा, बिना चंदा मांगे होती है काण्ड्रा स्टेशन की काली पूजा

    विद्यालय के गेट पर हंगामा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन

    छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक

    दीपावली की रात बंद घर का ताला तोड़कर पोटका में 2.50 लाख की चोरी

    MateSlots Casino: Short Mobile Bursts and the Art of the Quick Spin

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.