Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Paris Olympic: नीरज चोपड़ा करेंगे 28 सदस्यीय एथलेटिक्स दल की अगुआई
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    Paris Olympic: नीरज चोपड़ा करेंगे 28 सदस्यीय एथलेटिक्स दल की अगुआई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2024Updated:July 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    Paris Olympic: नीरज चोपड़ा करेंगे 28 सदस्यीय एथलेटिक्स दल की अगुआई
    नई दिल्ली. मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा 26 जुलाई से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक में भारत की 28 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम की अगुआई करेंगे. टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले और मौजूदा विश्व चैंपियन चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक की तैयारी के सिलसिले में डायमंड लीग के अंतिम चरण में भाग नहीं लेने का फैसला किया है.

     

     

    भारतीय एथलेटिक्स टीम में 17 पुरुष और 11 महिला खिलाड़ी शामिल हैं. चोपड़ा के अलावा इनमें एशियाई खेलों के चैंपियन अविनाश साबले, तेजिंदरपाल सिंह तूर और बाधा दौड़ के धावक ज्योति याराजी जैसे अन्य प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं.

     

     

    पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, अमोज जैकब और राजेश रमेश शामिल हैं. इस टीम ने हाल में विश्व चैंपियनशिप में अमेरिका की टीम को पीछे छोड़कर सनसनी मचा दी थी. पेरिस ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड की स्पर्धाएं एक अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम इस प्रकार है:

     

     

    पुरुष: अविनाश साबले (3,000 मीटर स्टीपलचेज़), नीरज चोपड़ा, किशोर कुमार जेना (भाला फेंक), तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट), प्रवीण चित्रवेल, अबुल्ला अबूबकर (ट्रिपल जंप), अक्षदीप सिंह, विकास सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट (20 किमी पैदल चाल), मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, अमोज जैकब, संतोष तमिलारासन, राजेश रमेश (4×400 मीटर रिले), मिजो चाको कुरियन (4×400 मीटर रिले), सूरज पंवार (पैदल चाल मिश्रित मैराथन), सर्वेश अनिल कुशारे (ऊंची कूद).

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाथरस में पीड़ितों के घर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
    Next Article क्रिकेटर्स के बाद ओलंपियंस से मिले पीएम मोदी कहा- मैं आपका स्वागत करने के मूड में हूं

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.