Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रिकेटर्स के बाद ओलंपियंस से मिले पीएम मोदी कहा- मैं आपका स्वागत करने के मूड में हूं
    Breaking News Headlines खेल राष्ट्रीय

    क्रिकेटर्स के बाद ओलंपियंस से मिले पीएम मोदी कहा- मैं आपका स्वागत करने के मूड में हूं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    क्रिकेटर्स के बाद ओलंपियंस से मिले पीएम मोदी कहा- मैं आपका स्वागत करने के मूड में हूं
    नई दिल्ली:  26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो रही है. फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेलों के इस महाकुंभ में दुनिया भर से एक-से-बढ़कर एक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. भारत से लगभग 120 खिलाड़ियों का दल पेरिस ओलंपिक में जलवा दिखाने को तैयार है. इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने रहे एथलीटों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया.

     

     

     

    पेरिस ओलंपिक के लिए जा रहे भारतीय दल से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘आप ओलंपिक में जाने और जीतने के मूड में हैं और मैं आपके जीतने के बाद वापस आने पर आपका स्वागत करने के मूड में हूं. मेरी कोशिश है कि मैं खेल जगत से जुड़े हमारे देश के सितारों से मिलता रहूं, नई चीजें सीखता रहूं और उनके प्रयासों को समझता रहूं और सरकार के तौर पर अगर व्यवस्था में कुछ बदलाव की जरूरत है, कुछ प्रयासों को बढ़ाने की जरूरत है तो मैं इस दिशा में काम करता रहता हूं. मेरी कोशिश है कि सभी से सीधा संवाद हो”

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कहा, “हम खेलने जा रहे हैं, हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहे हैं. ओलंपिक भी सीखने का एक बहुत बड़ा क्षेत्र है, जो सीखने की प्रवृत्ति के साथ काम करता है, उसके लिए सीखने के अनेक अवसर हैं, जो शिकायत में जीना चाहते हैं, उनके लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है.

     

     

     

    हमारे जैसे देशों से लोग वहां जाते हैं, उन्हें अनेक कठिनाइयों और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन उनके दिल में उनका देश और उनका तिरंगा झंडा होता है, मुझे विश्वास है कि इस बार भी आप खेल के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन करेंगे.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleParis Olympic: नीरज चोपड़ा करेंगे 28 सदस्यीय एथलेटिक्स दल की अगुआई
    Next Article जिला मुख्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन को लेकर समीक्षा बैठक

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.