Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली सरकार ‘घर पर सेवा’ योजना फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिल्ली सरकार ‘घर पर सेवा’ योजना फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली सरकार ‘घर पर सेवा’ योजना फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही

    नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ‘घर पर सेवा’ (डोर स्टेप डिलीवरी) योजना को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही है। मंत्री कैलाश गहलोत ने यह जानकारी दी।

    हेल्पलाइन ‘1076’ का संचालन करने वाली एजेंसियों के साथ अनुबंध खत्म होने के बाद इस सेवा को रोक दिया गया था।

     

     

    इस योजना के तहत टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके राष्ट्रीय राजधानी के लोग दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं।

    गहलोत ने बृहस्पतिवार को बताया कि अन्य एजेंसियों के साथ अनुबंध करके हेल्पलाइन को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इस योजना को कैबिनेट ने विस्तार दिया है।

    इस योजना के अंतर्गत एक ‘मोबाइल सहायक’ आवेदकों के घर जाता है, सभी आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करता है, अपलोड करता है और फिर संबंधित विभाग को जमा करा देता है।

     

     

     

    आवेदन जमा करने के लिए आवेदकों से 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है। आवेदकों की शिकायत प्राप्त करने और उनका समाधान करने के लिए एक केंद्रीकृत कॉल सेंटर स्थापित किया गया है।

    अरविंद केजरीवाल सरकार ने सितंबर 2018 में इस योजना को शुरू किया था ताकि लोगों को विभिन्न विभागों के कार्यालयों में जाने की जरूरत न पड़े और लोगों को लूटने वाले बिचौलियों की भूमिका को खत्म किया जा सके।

     

     

     

    शुरुआत में इस योजना के अंतर्गत 30 सेवाएं प्रदान की गईं और धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाकर 100 कर दी गई।

    अधिकारियों के अनुसार, सरकार अब इस योजना का दायरा 200 सेवाओं तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीआरएस को लगा बड़ा झटका, विधान परिषद के छह सदस्य कांग्रेस में हुए शामिल
    Next Article बंगाल : कई दिनों से जारी गतिरोध खत्म, तृणमूल कांग्रेस के दो विधायक विधानसभा में शपथ लेंगे

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.