Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल: यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली राजभवन की महिला पहुंची सुप्रीम कोर्ट
    Breaking News Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल: यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली राजभवन की महिला पहुंची सुप्रीम कोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पश्चिम बंगाल: यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली राजभवन की महिला पहुंची सुप्रीम कोर्ट
    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली राजभवन की महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. महिला कर्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इस याचिका में महिला ने सुप्रीम कोर्ट से पूरे मामले पर दखल देने की मांग की है. महिला का कहना है कि राज्यपाल को मिली संवैधानिक छूट के कारण उसे न्याय नहीं मिला.

     

     

    राजभवन में संविदा पर काम करने वाली इस महिला ने याचिका में संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत राज्यपालों को आपराधिक केस से दी गई पूर्ण छूट को चुनौती दी है. महिला कर्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट से दिशानिर्देश बनाने की मांग की है. याचिकाकर्ता ने अपनी प्रतिष्ठा के नुकसान के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है. इसके साथ ही अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की भी मांग की है.

     

     

     

    महिला ने इस याचिका में आरोपों पर जांच करने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस को निर्देश जारी करने की भी मांग की है. राजभवन की महिला कर्मचारी ने 2 मई को राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. महिला का आरोप है कि वो 24 मार्च को स्थायी नौकरी का निवेदन लेकर राज्यपाल के पास गई थी. तब राज्यपाल ने उसके साथ बदसलूकी की थी. राजभवन की अस्थायी महिला कर्मचारी की शिकायत पर बंगाल के सियासी गलियारों में खूब हंगामा मचा हुआ है. वहीं, अब उसने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. याचिका में महिला ने बंगाल पुलिस से मामले की जांच और अपनी और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग भी की है.

     

     

    संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत, राज्यपाल के खिलाफ उसके कार्यकाल के दौरान कोई आपराधिक कार्यवाही नहीं जा सकती है, इस आर्टिकल में राष्ट्रपति, राज्यपाल को संवैधानिक मुखिया होने के नाते सिविल और क्रिमिनल मामलों में संवैधानिक सुरक्षा दी गई है. इसका मकसद राज्य और देश के संवैधानिक पद पर बैठे प्रमुख लोग बिना किसी डर के अपने पद की जिम्मेदारी को निभा सकें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNEET-NET के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय में भी पेपर लीक
    Next Article असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11.5 लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर

    Related Posts

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.