Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध रूप से बनाए गए बंपरों को हटाने का उपायुक्त ने दिया निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अवैध रूप से बनाए गए बंपरों को हटाने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 3, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अवैध रूप से बनाए गए बंपरों को हटाने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    *_विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा_*

    बैठक में समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।

    *सभी पेट्रोल पंपों में नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से हो अनुपालन, इसे सुनिश्चित करवाएं*

    बैठक में समीक्षा के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान, वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करने हेतु जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को दिए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की। बताया गया कि बिना हेलमेट के 24 एवं बिना सीट बेल्ट के 05 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। वहीं बताया गया कि सभी पेट्रोल पंपों में नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया है एवं इसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है।

    *सड़क सुरक्षा नियम का पालन करें लोग, अवेयरनेस फैलाएं*

    वहीं उपायुक्त ने क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाहन जांच के दौरान आम लोगों को बताएं कि हेलमेट, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट बहुत जरूरी है। ओवर स्पीडिंग गलत साइड में वाहन चलाना सुरक्षात्मक एवं कानूनी दोनो दृष्टिकोण से गलत है एवं यह अपराध है। लोगों की जान कीमती है, ऐसे में उन्हें जागरूक करने तथा लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध वाहन जांच अभियान के दौरान कार्रवाई करें। उन्होंने अपील कर कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से जुड़ा है, इसका उद्देश्य आप सबों की सुरक्षा है, ताकि लोग सभी नियमों का अनुसरण करें एवं दुर्घटना नगण्य हो सके। वहीं उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाएं। इसके लिए बैनर पोस्टर, साइनेज आदि का प्रयोग करें। जीवन अनमोल है यह बात लोगों को समझाएं। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों आदि को भी अवेयर करने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उन्होंने सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने को निर्देश दिया एवं कहा कि शिक्षकों को, अभिभावकों को भी अवेयर करें, उन्हें सड़क सुरक्षा की जानकारी दें। वहीं उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संदर्भ में निर्देश दिया कि सभी विद्यालय प्रबंधन को अपने स्तर से निर्देशित करें तथा स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों का सुरक्षा मानकों के तहत जांच किया जाय।

    _*जांच के दौरान कई वाहनों पर हुई कार्रवाई*_

    वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला अन्तर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु निदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा, मोटरयान निरीक्षक एवं सड़क सुरक्षा टीम जामताड़ा के द्वारा संयुक्त वाहन जाँच अभियान चलाया गया जिसमें हेलमेट / ट्रिपल राइड/ सीट बेल्ट / ओवरस्पीड आदि का जाँच किया गया। जिला अन्तर्गत सभी थानों में वाहन जाँच कर 120 दोपहिया वाहन चालकों एवं 12 चारपहिया वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के अनुसार कार्रवाई की गई है तथा 197 वाहनों से दण्ड राशि वसूल की गई है।

    उपायुक्त ने कहा कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं जागरूकता में कमी एवं सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी के वजह से होता है, ऐसे में जागरूकता हेतु विभिन्न स्तरों पर प्रयास करें। वहीं इसके अलावा उन्होंने अवैध बंफरों के बारे में कहा कि ग्रामीण मुख्य सड़कों पर अनावश्यक रूप से बनाए गए गति अवरोधक दुर्घटना का कारण बनते हैं और जानमाल की क्षति होने का खतरा रहता है। जिला अंतर्गत सड़कों में बनाये गये अनऑथराइज्ड हंप्स (जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना हो) को उपायुक्त ने अविलंब हटाने का निर्देश दिया।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला अंतर्गत गोविंदपुर साहेबगंज एडीबी रोड, मिहिजाम जामताड़ा दुमका पथ, नाला दुमका पथ पर संचालित होटलों/ढाबों में शराब बिक्री पर रोक हेतु नियमित छापेमारी करने का निर्देश दिया। बताया गया कि अब तक कुल 08 स्थानों में छापेमारी कर उत्पाद प्रदर्श बरामद किया गया है।

    _*अनफिट वाहनों से न करें ढुलाई*_

    वहीं बैठक के दौरान ईसीएल चितरा प्रबंधन अंतर्गत परिवहन में लगे सभी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टैप, हेड एंड रियर लाइट, फिटनेस, विजिबिलिटी के साथ प्रदर्शित होने वाले नंबर प्लेट, व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस आदि के जांच की समीक्षा की। वहीं कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डम्फरों को सीज करने के लिए मोटर यान निरीक्षक को निर्देश दिया गया। बताया गया कि अब तक 13 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अनफिट वाहनों ढुलाई न हो इसे सुनिश्चित करें अन्यथा करवाई करें।

    _*गुड सेमेरिटन को करें सम्मानित*_

    इसके अलावा उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारी, चिकित्सक एवं निजी अस्पतालों आदि से आपसी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही गुड सेमेरिटन के प्रोत्साहन एवं जागरूकता हेतु पोस्टर बैनर लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा के तहत सरकारी एवं निजी एम्बुलेंस चालकों एवं दुर्घटना के क्रम में क्विक रिस्पॉन्स हेतु निर्देश दिया गया।

    _*हिट एंड रन के मामलों का करें शीघ्र निष्पादन*_

    उपायुक्त ने बैठक में इसकी समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में हिट एंड रन से जुड़े 08 मामले लंबित हैं, जिसमे से 02 मामलों में डीआरएसआईयू टीम द्वारा एवं 6 मामलों को अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा को प्रेषित किया गया है। उपायुक्त ने शत प्रतिशत मामलों का शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

    उपायुक्त द्वारा आईआरएडी से संबंधित जिला अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के पश्चात डीआरएम को घटित दुर्घटनाओं के डाटा को सीएचसी से समन्वय स्थापित कर समय पर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

    *इस मौके पर* पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी डा गोपाल कृष्ण झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक, मोटरयान निरीक्षक श्री संजय हांसदा, सहित सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी तौसीफ जलीली, सतीश कुमार सिंह, माज आलम एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न
    Next Article समेकित जनजातीय विकास अभिकरण, जामताड़ा के सौजन्य से आज एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में वन अधिकार अधिनियम 2006, अबुआ बिर अबुआ दिशोम अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.